Today School Assembly News Headlines (25 April) : स्कूल असेंबली के लिए 25 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (25 April)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (25 April) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (25 April)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (25 April) इस प्रकार हैंः

  • वीवीपैट से हर वोट के सत्यापन की मांग वाली अर्जियों पर जल्द फैसला सुनाया जाएगा।
  • सिपरी विश्लेषण ने भारत को 2023 में चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बताया। 
  • भारतीय रेलवे की रिपोर्ट है कि अप्रैल में अब तक 411 मिलियन यात्रियों ने ट्रेन से यात्रा की है।
  • ‘प्रोफेसर नईमा खातून’ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर बनी है।
  • नेपाल की राजधानी ‘काठमांडू’ में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया गया है।
  • IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने गुजरात की लिग्नाइट खदान से प्रागैतिहासिक सांप के जीवशम की खोज की है।
  • भारत की ‘गीता सबरवाल’ को इंडोनेशिया में UN की स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
  • प्रसिद्ध उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने ‘मानवतावादी सम्मान’ से सम्मानित किया है।
  • गोवा के राज्यपाल ‘पी.एस. श्रीधरन पिल्लई’ ने ‘Heavenly Islands of Goa’ नामक पुस्तक लिखी है।
  • ‘निधि एस जैन’ को कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का CVO नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • MP Board 10th 12th Result 2024 : 24 अप्रैल की शाम 4 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं।
  • लोकसभा चुनाव के कारण 25 मई 2024 के दिन हरियाणा के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे
  • KIIT प्लेसमेंट 2023: छात्र को INR 63 लाख नौकरी की पेशकश, औसत वेतन में हुई उल्लेखनीय वृद्धि।
  • गगनयान मिशन : क्रू मॉड्यूल की सुरक्षा के लिए 30 अप्रैल तक टेस्ट कर सकता है इसरो।
  • NEET UG 2024 City Intimation Slip Release : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2024 एंट्रेंस एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।
  • मानव रहित गगनयान मिशन के दूसरे परीक्षण के लिए इसरो तैयार, जानें कितना खास है यह मिशन?

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने डिफेंस इनोवेशन के लिए फ्रांस के ‘स्टारबर्स्ट एयरोस्पेस’ के साथ समझौता किया है।  
  • पतंजलि मामला : सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद भ्रामक विज्ञापन मामले में पतंजलि ने फिर छपवाई माफी।
  • बारिश से दिल्ली का मौसम बदल गया है। इसके अलावा IMD ने अन्य कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
  • दूसरे चरण की 6 सीटों पर 24 अप्रैल को शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें- MP Board 10th 12th Result 2024 Live : एमपी बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से करें चेक

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नेपाल की राजधानी ‘काठमांडू’ में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया गया है।
  • इंडोनेशिया में ज्वालामुखी देखने पहुंची चीनी महिला सेल्फी लेते समय 75 फीट गहरे ज्वालामुखी में गिर गई।
  • हिजबुल्ला का इजरायल पर आक्रामक हमला, एक साथ दागे 35 रॉकेट।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 2024 में ‘नोवाक जोकोविच’ को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने घोषणा की कि वह संन्यास लेने के बाद वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे।
  • अंबाती रायुडू ने राजस्थान से हार के बाद मुंबई इंडियंस की आलोचना करते हुए कहा कि एमआई मैं ज्यादा खेलूंगा तो ब्रेन फट जाएगा।
  • ‘मैक्स वेरस्टैपेन’ ने शंघाई ग्रां प्री का ख़िताब अपने नाम किया है।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

25 अप्रैल के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 1809 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1867 में जापान की राजधानी टोक्यो में आज ही के दिन विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई थी।
  • 1905 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला था।
  • 1925 को 25 अप्रैल को ही पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 1957 में आज ही के दिन सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया था।
  • 1975 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1982 में आज ही के दिन दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई थी।
  • 1983 में जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी थी।
  • 1989 में इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2005 में जापान में हुई रेल दुर्घटना में 100 लोगों की जान चली गई थी। 
  • 2008 को आज ही के दिन बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 2010 में भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी।

यह भी पढ़ें- Today’s News in English: Check out the School Assembly News Headlines for April 25, 2024

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

ज्ञान में किए गए निवेश से सबसे उत्तम लाभ प्राप्त होता है- बेंजामिन फ्रैंकलीन।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांToday स्कूल असेंबली के लिए 4 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांToday स्कूल असेंबली के लिए 16 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां 
स्कूल असेंबली के लिए 17 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां स्कूल असेंबली के लिए 18 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 21 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 22 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 23 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 24 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (25 April) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बनें रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*