NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

1 minute read
NEET UG 2024 City Intimation Slip Release

NEET UG 2024 City Intimation Slip Release: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2024 एंट्रेंस एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। नीट यूजी में रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET से अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं NEET UG 2024 का एग्जाम 05 मई, 2024 को भारत और विदेशों के लगभग 568 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड से आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं NEET UG 2024 City Intimation Slip Release से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

NTA के तय शेड्यूल के अनुसार नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। बता दें कि नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद NEET UG का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। वहीं, कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET से अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG 2024 City Intimation Slip Release – ऐसे करें डाउनलोड

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET UG 2024 City Intimation Slip डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “NEET UG 2024 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। 
  • अब स्क्रीन पर NEET UG सिटी इंटिमेशन स्लिप ओपन हो जाएगी। 
  • आप भविष्य में रेफरेंस के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – MP Board 10th 12th Result 2024

720 अंकों की होगी नीट परीक्षा 

NEET UG परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। केमिस्ट्री और फिजिक्स के पेपर में से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके अनुसार दोनों पेपर 180-180 अंकों के होंगे। वहीं बायोलॉजी विषय में से 360 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें बॉटनी विषय से 45 और जूलॉजी विषय से 45 प्रश्न रहेंगे। 

NEET UG परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी जिसमें कैंडिडेट्स को 720 अंकों वाले 180 प्रश्नों को हल करना होगा। कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही NEET में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। बता दें कि प्रत्येक सही सवाल पर कैंडिडेट को 4 अंक दिए जाएंगे वहीं गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। ध्यान दें कि अनुत्तरित सवालों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

ध्यान दें कि कैंडिडेट्स के विवरण में कोई विसंगति होने पर कैंडिडेट्स सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑफिशियल वेबसाइट [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*