UGC ने स्टूडेंट्स की मदद के लिए लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल, जुड़ने के लिए देखें स्टेप्स

1 minute read
NEP ke tahat UGC NET Syllabus ke 83 subjects me changes honge

टेक्नोलाॅज के समय में एजुकेशन डिपार्टमेंट और इंस्टिट्यूट्स अपडेट कर रहे हैं। इसी क्रम में अब यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने व्हाट्सएप के नए चैनल फीचर का प्रयोग किया है। इस चैनल का उद्देश्य स्टूडेंट्स को नई तकनीक से अपडेट रखना है।  

UGC इंडिया के द्वारा लॉन्च किया गया यह चैनल स्टूडेंट्स के लिए यूनिवर्सिटीज़ की पहुंच, पारदर्शिता और क्षमता को बढ़ाएगा। UGC के चेयरमैन प्रोफ़ेसर एम. जगदीश कुमार ने बताया कि UGC दिन प्रतिदिन अपने आपको टेक्निकली अपडेट करने में लगा हुआ है। इसी क्रम में संस्था द्वारा यह व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया गया है। इस व्हाट्सएप चैनल के द्वारा स्टूडेंट्स और शिक्षा से जुड़े अन्य लोग यूनिवर्सिटीज़ के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं।  

UGC की वेबसाइट के विकल्प के रूप में काम करेगा चैनल 

इस चैनल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका प्रयोग UGC के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। हमारे देश में हर किसी के पास लैपटॉप या कम्प्यूटर की सुविधा नहीं होती है, लेकिन भारत का लगभग हर व्यक्ति व्हाट्सएप इस्तेमाल करता है। ऐसे में UGC का यह व्हट्सएप चैनल सीमित सुविधाओं वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत काम की चीज़ साबित हो सकता है। इसके द्वारा स्टूडेंट्स UGC के द्वारा किए जाने वाले बदलावों, सुधारों और नीतियों के बारे में सूचना और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

UGC ne students ki madad ke liye launch kiya whatsapp channel

ऐसे जुड़ें UGC के व्हट्सएप चैनल से 

यहां व्हट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे पहले whatsapp.com/channel लिंक पर जाएं। 
  • अब आपके सामने UGC के व्हट्सएप चैनल का इंटरफेस ओपन हो जाएगा।  
  • कोने में दिए गए फॉलो ऑप्शन को क्लिक करके UGC इंडिया के व्हट्सएप चैनल को फॉलो करें।  
  • अब आप UGC इंडिया से जुड़ी सभी जानकारियां अपने व्हट्सएप नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*