Today History in Hindi | 11 September – महात्मा गांधी ने शुरू किया था सत्याग्रह आंदोलन, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi 11 September

देश और दुनिया में 11 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1906 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। 1941 में 11 सितंबर के दिन ही अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ था।

11 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1965 में भारतीय सेना ने आज ही के दिन दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा कर लिया था। 1996 में 11 सितंबर को ही राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। Today History in Hindi | 11 September में हम 11 सितंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 11 September – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2007 में आज ही के दिन येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग की जानकारी हुई थी।
  • 2006 में 11 सितंबर को ही अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा था।
  • 2006 में आज ही के दिन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
  • 2006 में 11 सितंबर के दिन ही प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की थी।
  • 2006 में आज ही के दिन पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीता था।
  • 2005 में 11 सितंबर के दिन ही गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन खत्म करने की घोषणा की थी।
  • 2003 में आज ही के दिन चीन के विरोध के बाद भी तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राषट्रपति जॉर्ज बुश मिले थे।
  • 1996 में 11 सितंबर को ही राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।
  • 1973 में 11 सितंबर के दिन ही चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ था।
  • 1971 में आज ही के दिन मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया था।
  • 1965 में 11 सितंबर को ही भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा कर लिया था।
  • 1961 में आज ही के दिन विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना हुई थी।
  • 1906 में 11 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।
  • 1893 में आज ही के दिन शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने ऐतिहासिक भाषण दिया था।
  • 1896 में आज ही के दिन ही प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में हुआ था।

Today History in Hindi | 11 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1882 में 11 सितंबर के दिन ही सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ था।
  • 1901 में आज ही के दिन प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म हुआ था।
  • 1911 में 11 सितंबर के दिन ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।
  • 1982 में आज ही के दिन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रेया सारन का जन्म हुआ।

Today History in Hindi | 11 सितंबर को हुए निधन

  • 1964 में आज ही के दिन प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन हुआ था।
  • 1971 में 11 सितंबर के दिन ही शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख़्रुश्चेव का निधन हुआ था।
  • 1973 में आज ही के दिन भारतीय गुरु नीम करोली बाबा का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 11 September में आपको 11 सितंबर का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*