Today History in Hindi | 17 July – फिनलैंड में संविधान को दी गई थी स्वीकृति, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 17 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1919 में आज ही के दिन यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति दी गई थी। 1948 में 17 जुलाई को ही भारत में महिलाओं को IAS और IPS समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली थी।

17 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1893 को आज ही के दिन इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। 1929 में 17 जुलाई को ही सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए थे। Today History in Hindi| 17 July में हम 17 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 17 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1549 में आज ही के दिन यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया था।
  • 1712 में 17 जुलाई को ही इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1850 में आज ही के दिन हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया था।
  • 1893 में 17 जुलाई को ही इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
  • 1906 में आज ही के दिन क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए थे। 
  • 1912 में 17 जुलाई को ही इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ की स्वीडन में स्थापना की गई थी।
  • 1919 में आज ही के दिन यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति दी गई थी।
  • 1929 में 17 जुलाई को ही सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए थे।
  • 1948 में आज ही के दिन भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया था।
  • 1950 में 17 जुलाई को ही पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
  • 1972 में आज ही के दिन पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की थी।
  • 1974 में 17 जुलाई को ही लंदन टॉवर में बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए थे।
  • 1976 में आज ही के दिन 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ था।
  • 1980 में 17 जुलाई को ही जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1987 में आज ही के दिन ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे थे।
  • 1994 में 17 जुलाई को ही धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया था।
  • 1995 में आज ही के दिन फोर्ब्स मैगजीन ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 


हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 15 July में आपको 15 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*