17 दिसंबर का इतिहास (17 December Ka Itihas) – 1971 में आज ही के दिन समाप्त हुआ था भारत-पाकिस्तान युद्ध

1 minute read
17 दिसंबर का इतिहास (17 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 17 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 17 दिसंबर का इतिहास (17 December Ka Itihas) जानेंगे।

17 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सन 1971 में आज ही के दिन भारत-पाक युद्ध समाप्त हुआ था। 1940 में 17 दिसंबर के दिन ही व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया था। 1996 में आज ही के दिन नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

17 दिसंबर का इतिहास (17 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • 2005 में 17 दिसंबर के दिन ही भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया था।
  • 2002 में आज ही के दिन तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया था।
  • 1996 में 17 दिसंबर के दिन ही नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ था।
  • 1971 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ था। 
  • 1949 में 17 दिसंबर के दिन ही बर्मा (अब म्यांमार) ने साम्यवादी चीन को मान्यता दी थी।
  • 1940 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया था।
  • 1933 में 17 दिसंबर के दिन ही भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
  • 1927 में आज ही के दिन आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली थी।
  • 1914 में 17 दिसंबर के दिन ही तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया था।
  • 1907 में आज ही के दिन उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने थे।
  • 1902 में 17 दिसंबर के दिन ही इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया था।
  • 1807 में आज ही के दिन फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया था।
  • 1803 में 17 दिसंबर को ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

17 दिसंबर का इतिहास (17 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1972 में आज ही के दिन भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 17 दिसंबर के दिन ही अमेरिकी इंजीनियर और शहरी योजनाकार एलन वूरीज़ का जन्म हुआ था।
  • 1905 में आज ही के दिन भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म हुआ था।
  • 1869 में 17 दिसंबर के दिन ही क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार और पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का जन्म हुआ था।

17 दिसंबर को हुए निधन

  • 1959 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन हुआ था।
  • 1927 में 17 दिसंबर के दिन ही भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन हुआ था।
  • 1645 में आज ही के दिन मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 16 दिसंबर का इतिहास (16 December Ka Itihas) – 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था बांग्लादेश

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 17 दिसंबर का इतिहास (17 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*