Today History in Hindi| 29 May- जानिये देश और दुनिया में 29 मई के दिन हुईं महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। आज ही के दिन एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। इस सफलता को बाद उन्हें ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। 1987 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था। 

29 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल संबंधित समझौता किया था। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अंत कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी थी। 

Today History in Hindi| 29 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1922 में 29 मई को ही एक्वाडोर को आजादी मिली थी।
  • 1953 में आज ही के दिन पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।
  • 1968 में आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
  • 1970 में 29 मई को ही सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1972 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन हुआ था।
  • 1985 में आज ही के दिन यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1987 में 29 मई को ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।
  • 1988 में आज ही के दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया था।
  • 1990 में 29 मई को ही दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया था।
  • 1999 में आज ही के दिन ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा था।
  • 1999 में 29 मई को ही नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई थी।
  • 2003 में आज ही के दिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे थे। 
  • 2004 में आज ही के दिन म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान में 140 लोगों की जान चली गई थी। 
  • 2007 में आज ही के दिन जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं थीं।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 29 May में आपको 29 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*