Today History in Hindi| 10 May- आज ही के दिन शुरू हुआ था भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 10 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1857 में आज ही के दिन भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था। हरियाणा की संतोष यादव ने सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार 10 मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं थीं।

10 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि आज ही के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा था और मुगल शासन की स्थापना की थी। 2005 में आज ही के दिन लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए थे।

Today History in Hindi| 10 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1427 में आज ही के दिन यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया था।
  • 1526 में 10 मई के दिन ही पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा था।
  • 1655 में आज ही के दिन ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया था।
  • 1796 में आज ही के दिन नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया था।
  • 1857 में 10 मई के दिन से ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी।
  • 1945 में आज ही के दिन रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया था।
  • 1959 में 10 मई को ही सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची थी।
  • 1967 में आज ही के दिन मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा था।
  • 1972 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1994 में 10 मई को रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे और उन्हें 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
  • 1995 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत हो गई थी।
  • 2003 में आज ही के दिन मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
  • 2005 में 10 मई को ही लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुई थी।
  • 2007 मेें आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 10 May- में आपको 10 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*