तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
तेलंगाना के मुख्यमंत्री

कई वर्षों तक आंदोलन और कोशिशों के बाद 2 जून 2014 को तेलंगाना को अधिकारिक तौर पर राज्य का दर्जा दिया गया। इसलिए 2 जून को तेलंगाना दिवस भी मनाया जाता है। तेलंगाना में विधानसभा की सीटें 119 तथा लोकसभा की 17 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में हम तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में जानेंगे।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। इसे हमारे भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा नियुक्तकिया जाएगा। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक MLA होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

मुख्यमंत्री कार्यकाल
के. चन्द्रशेखर राव2 जून 2014से 12 दिसम्बर 2018 तक
के. चन्द्रशेखर राव13 दिसम्बर 2018 से 3 दिसम्बर 2023 तक
अनुमुला रेंवत रेड्डी7 दिसम्बर 2023 से वर्तमान तक।

तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव थे। चन्द्रशेखर राव ने अपनी करियर की शुरुआत यूथ कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। उन्होंने 2004 से 2006 के बीच केंद्रीय श्रम एंव रोजगार मंत्री के रूप में कार्य किया। इन्होंने तेलंगाना को अलग राज्य को दर्जा दिलाने के लिए एक पार्टी का गठन किया था और उसका नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) रखा गया था।

तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री अनुमुला रेंवत रेड्डी हैं। इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्रावस्था में ही कर दी थी। रेड्डी पहले एबीवीपी से जुड़े और बाद में इन्होंने देशम पार्टी ज्वाइन की। टीडीपी के टिकट से 2009 में इन्होने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में ये कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2021 में कांग्रेस ने इन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है?

सीएम बनने के लिए भारत के संविधान में योग्यता के बारे में नहीं बताया गया है। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। सीएम बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

सीएम का कार्यकाल 5 साल तक होता है इसे हमारे भारत के संविधान में भी बताया  गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी । मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य जानेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • सीएम राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • सीएम सभी मिनिस्टर की गतिविधयों की निगरानी करता है। 
  • सरकार के लिए लाॅयल न रहने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का गलत कार्ययों रिकाॅर्ड चेक करना
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

तेलंगाना के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- तेलंगाना का पहला मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- के. चन्द्रशेखर राव।

2- तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- अनुमुला रेंवत रेड्डी।

3- तेलंगाना में वर्तमान में किस पार्टी का मुख्यमंत्री है?

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

4- तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सैलरी INR 4.10 लाख होती है।

5- 2015 में तेंलगाना के मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- के. चन्द्रशेखर राव।

6- मुख्यमंत्री की नियुक्ती कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल करता है। 

7- तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- के.चन्द्रशेखर राव।

8- तेलंगाना में अब तक कितने मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- तेलंगाना में अब तक तीन मुख्यमंत्री हो चुके हैं। 

10- तेलंगाना के तीसरे मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- अनुमुला रेंवत रेड्डी।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

तेलंगाना राज्य का गठन कब हुआ था?

तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 को हुआ था।

मुख्यमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होती है?

मुख्यमंत्री बनने के लिए आयु 25 वर्ष होती है।

तेलंगाना में कितनी विधानसभा सीटें है। 

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*