Pushp Shabd Roop Sanskrit Mein : अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञापद – पुष्प के शब्द रूप संस्कृत में

1 minute read
pushp shabd roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Pushp Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि पुष्प शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Pushp Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Pushp Shabd Roop Sanskrit mein, शब्द रूप किसे कहते हैं?, अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? के बारे में दिया गया है।

अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनके अंत में ‘अ’ स्वर होता है और जिनका लिंग नपुंसक होता है। आपको बता दें कि सभी अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं। जैसे – ज्ञान, धन, जल, वन, नगर, गृह, पुष्प, पत्र, कमल, वस्त्र, बल, पुस्तक, अन्न, दुग्ध, मित्र, मुख, नक्षत्र, पक्षी, तेल, क्षीर आदि।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

पुष्प जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

पुष्प शब्द रूप संस्कृत में (Pushp Shabd Roop Sanskrit Mein)

पुष्प शब्द रूप (Pushp Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं –

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमापुष्पम्पुष्पेपुष्पाणि
द्वितीयापुष्पम्पुष्पेपुष्पाणि
तृतीयापुष्पेणपुष्पाभ्याम्पुष्पैः
चतुर्थीपुष्पायपुष्पाभ्याम्पुष्पेभ्यः
पंचमीपुष्पात् / पुष्पाद्पुष्पाभ्याम्पुष्पेभ्यः
षष्ठीपुष्पस्यपुष्पयोःपुष्पाणाम्
सप्तमीपुष्पेपुष्पयोःपुष्पेषु
सम्बोधनहे पुष्पहे पुष्पे!हे पुष्पाणि!
Pushp Shabd Roop

अकारांत नपुंसकलिंग शब्द रूप

अकारान्त पुल्लिंग शब्द रूप

आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप

इकारांत पुल्लिंग शब्द रूप

ईकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Pushp Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*