Gauri Shabd Roop Sanskrit Mein : ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापद – गौरी के शब्द रूप संस्कृत में

1 minute read
Gauri Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Gauri Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि गौरी शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Gauri Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Gauri Shabd Roop Sanskrit mein, शब्द रूप किसे कहते हैं?, ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? के बारे में दिया गया है।

ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “ई” स्वर होता है और वे स्त्री जाति का बोधक होते हैं। काली, गृहिणी, गोपी, गौरी, जगती, जननी, तरी, धात्री, धी, नगरी, नटी, देवी, नदी, नारी, पत्नी, पुत्री, पृथ्वी, पार्वती, भगिनी, युवती, राज्ञी, लक्ष्मी, वाणी, शैली, श्री, सखी, स्त्री, सती आदि ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द हैं। आपको बता दें कि सभी ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

गौरी शब्द रूप संस्कृत में (Gauri Shabd Roop Sanskrit Mein)

गौरी शब्द रूप (Gauri Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं –

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमागौरीगौर्यौगौर्यः
द्वितीयागौरीम्गौर्यौगौरीः
तृतीयागौर्यागौरीभ्याम्गौरीभिः
चतुर्थीगौर्यैगौरीभ्याम्गौरीभ्यः
पञ्चमीगौर्याःगौरीभ्याम्गौरीभ्यः
षष्ठीगौर्याःगौर्योःगौरीणाम्
सप्तमीगौर्याम्गौर्योःगौरीषु
संबोधनहे गौरि!हे गौर्यौ!हे गौर्यः!
Gauri Shabd Roop

अकारान्त पुल्लिंग शब्द रूप

आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप

इकारांत पुल्लिंग शब्द रूप

ईकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Nadi Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*