Mata Shabd Roop Sanskrit Mein : जानिए माता शब्द रूप हिंदी अर्थ के साथ, वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Mata Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Mata Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि माता शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Mata Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Mata Shabd Roop Sanskrit mein हिंदी अर्थ के साथ, शब्द रूप किसे कहते हैं?, शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है? और वाक्यों में प्रयोग जानेंगे।

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द

माता शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा का रूप है। जो शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के होते हैं उनके शब्द रूप एक प्रकार से ही बनते हैं।

  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द : आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जो स्त्रीलिंग होते हैं और जिनके अंत में “आ” ध्वनि होती है।
  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के उदाहरण : भिक्षा, निशा, जरा, बाला, धरा, राधा, सीता, लता, माला, नासिका, अवस्था, अध्यापिका, क्रीडा, कला, कविता, क्षमा, कोकिला, कोयल, कृपा, गायिका, गीता, गोपिका, चटका, चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, जनता, तारा, दया, दुर्गा, रमा, दशा, नर्मदा, नायिका, नौका, पत्रिका, अजा, पुस्तिका, बाला, बालिका, भाषा, माया, महिला, यमुना, यात्रा, राधा आदि सभी शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्यता दो भागों में बांटा जाता है-

  • विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदबलिके हैं।
  • अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदबलिके हैं।

माता शब्द रूप संस्कृत में (Mata Shabd Roop Sanskrit Mein)

माता शब्द रूप (Mata Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमामातामातरौमातरः
द्वितीयामाताम्मातरौमातृः
तृतीयामात्रामातृभ्याम्मातृभिः
चतुर्थीमात्रेमातृभ्याम्मातृभ्यः
पंचमीमातुःमातृभ्याम्मातृभ्यः
षष्ठीमातुःमात्रोःमातृणाम्
सप्तमीमातरिमात्रोःमातृषु
सम्बोधनहे मातः !हे मातरौ!हे मातरः!
Mata Shabd Roop

Mata Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ (Mata Shabd Roop with Hindi Meaning)

संस्कृत अगर आप बेसिक से शुरू कर रहे हैं तो आपको न सिर्फ माता के शब्द रूप समझने की जरूरत है बल्कि आपको इनके हिंदी अर्थ भी पता होने चाहिए ताकि आप वाक्य में इसका प्रयोग ठीक प्रकार से कर पाएं और साथ ही उसका हिंदी अर्थ समझ पाएं। Mata Shabd Roop Sanskrit mein हिंदी अर्थ के साथ (Mata Shabd Roop with Hindi Meaning) नीचे दिया गया है-

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमामाता (माता)मातरौ (दो माताएं)मातरः (माताएं)
द्वितीयामाताम् (माता को)मातरौ (दो माताओं को)मातृः (माताओं को)
तृतीयामात्रा (माता से)मातृभ्याम् (दो माताओं से)मातृभिः (माताओं से)
चतुर्थीमात्रे (माता पर)मातृभ्याम् (दो माताओं पर)मातृभ्यः (माताओं पर)
पंचमीमातु (माता के लिए)मातृभ्याम् (दो माताओं के लिए)मातृभ्यः (माताओं के लिए)
षष्ठीमातुः (माता की)मात्रोः (दो माताओं की)मातृणाम् (माताओं की)
सप्तमीमातरि (माता में)मात्रोः (दो माताओं में)मातृषु (माताओं में)
सम्बोधनहे मातः! (हे माता!)हे मातरौ! (हे दो माताएं!)हे मातरः! (हे माताएं!)

माता शब्द से संस्कृत वाक्य हिंदी अर्थ के साथ

माता शब्द से संस्कृत वाक्य हिंदी अर्थ के साथ यहां दिए जा रहे हैंः

हिंदी वाक्यसंस्कृत में अनुवाद
माता खाना बना रही है।माता पाकं करोति।
दो माताएं पूजा कर रही हैं।द्वौ मातरौ पूजयन्तौ स्तः।
अनेक माताएं जा रही हैं।बहवः मातरः गच्छन्ति।
माता दोपहर में सोती है।माता अपराह्णे स्वपिति।
माताएं बगीचे में बैठी हैं।मातरः उद्याने उपविष्टाः सन्ति।

अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

आकारांत स्त्रीलिंग के शब्द रूप से संबंधित

उम्मीद है आप सभी को Mata Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*