Sakhi Shabd Roop Sanskrit Mein : इकारांत पुल्लिंग संज्ञा – सखि के शब्द रूप संस्कृत में

1 minute read
Sakhi Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Sakhi Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि सखि शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Sakhi Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Sakhi Shabd Roop Sanskrit mein, शब्द रूप किसे कहते हैं?, शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है? के बारे में दिया गया है।

इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

इकारांत पुल्लिंग संज्ञा वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “इ” स्वर होता है और वे पुरुष जाति का बोधक होते हैं। मुनि, पति, सखि, हरि, भूसखि, अग्नि, अतिथि, अरि, ऋषि, कपि, कवि, गिरि, जलधि, तिथि, ध्वनि, निधि, परिधि, पाणि, बलि, मणि, रवि, रश्मि, राशि, विधि, सन्धि आदि इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द हैं। आपको बता दें कि सभी इकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्यता दो भागों में बांटा जाता है-

  • विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  • अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

सखि शब्द रूप संस्कृत में (Sakhi Shabd Roop Sanskrit Mein)

सखि शब्द रूप (Sakhi Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं –

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमासखासखायौसखायः
द्वितीयासखायम्सखायौसखीन्
तृतीयासख्यासखिभ्याम्सखिभिः
चतुर्थीसख्येसखिभ्याम्सखिभ्यः
पंचमीसख्युःसखिभ्याम्सखिभ्यः
षष्ठीसख्युःसख्योःसखीनाम्
सप्तमीपत्योसख्योःसखिषु
सम्बोधनहे सखे!हे सखायौ!हे सखायः!
Sakhi Shabd Roop

अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

आकारांत स्त्रीलिंग के शब्द रूप से संबंधित

इकारांत पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

उम्मीद है आप सभी को Sakhi Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*