Khag Shabd Roop Sanskrit Mein : जानिए खग शब्द रूप हिंदी अर्थ के साथ, वाक्य और ट्रिक

1 minute read
khag shabd roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Khag Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि खग शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Khag Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ सही ढंग से समझ भी सकते हैं। इस ब्लॉग में Khag Shabd Roop Sanskrit mein हिंदी अर्थ के साथ, शब्द रूप किसे कहते हैं?, शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?, खग शब्द रूप कैसे याद करें? जानेंगें।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द

खग शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। जो शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा के होते हैं उनके शब्द रूप एक प्रकार से ही बनते हैं।

  • अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द : वह शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि निकलती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं।
  • अकारांत पुल्लिंग संज्ञा के उदाहरण : राम, सूर्य, ब्राह्मण, वृक्ष, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, खग, खग, ईश्वर, दिवस, छात्र, लोक, भक्त, शिष्य, आदि सभी शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग निर्धारित होता है।

शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  • विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  • अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

खग शब्द रूप संस्कृत में (Khag Shabd Roop Sanskrit mein)

खग शब्द रूप (Khag Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाखगःखगौखगाः
द्वितीयाखगम्खगौखगान्
तृतीयाखगेनखगाभ्याम्खगैः
चतुर्थीखगायखगाभ्याम्खगेभ्यः
पंचमीखगात्खगाभ्याम्खगेभ्यः
षष्‍ठीखगस्यखगयोःखगानाम्
सप्‍तमीखगेखगयोःखगेषु
सम्बोधनहे खग!हे खगौ!हे खगाः!
khag shabd roop

Khag Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ (Khag Shabd Roop with Meaning)

संस्कृत अगर आप बेसिक से शुरू कर रहे हैं तो आपको न सिर्फ खग के शब्द रूप समझने की जरूरत है बल्कि आपको इनके हिंदी अर्थ भी पता होने चाहिए ताकि आप वाक्य में इसका प्रयोग ठीक प्रकार से कर पाएं और साथ ही उसका हिंदी अर्थ समझ पाएं। Khag Shabd Roop Sanskrit mein हिंदी अर्थ के साथ (Khag shabd roop with meaning) नीचे दिया गया है-

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाखगः (खग, खग ने)खगौ (दो खगों, दो खगों ने)खगाः (अनेक खगों, अनेक खगों ने)
द्वितीयाखगम् (खग को)खगौ (दो खगों को)खगान् (अनेक खगों को)
तृतीयाखगेन (खग से, खग के द्वारा)खगाभ्याम् (दो खगों से, दो खगों के द्वारा)खगैः (अनेक खगों से, अनेक खगों के द्वारा)
चतुर्थीखगाय (खग को, खग के लिए)खगाभ्याम् (दो खगों को, दो खगों के लिए)खगेभ्यः (अनेक खगों को, अनेक खगों के लिए)
पंचमीखगात्/खगाद् (खग से)खगाभ्याम् (दो खगों से)खगेभ्यः (अनेक खगों से)
षष्‍ठीखगस्य (खग का, खग के, खग की)खगयोः (दो खगों का, दो खगों के, दो खगों की)खगानाम् (अनेक खगों का, अनेक खगों के, अनेक खगों की)
सप्‍तमीखगे (खग में, खग पर)खगयोः (दो खगों में, दो खगों पर)खगेषु (अनेक खगों में, अनेक खगों पर)
सम्बोधनहे खग! (हे खग!)हे खगौ! (हे दो खगों!)हे खगाः! (हे अनेक खगों!)

खग शब्द के रूप कैसे याद करें?

खग शब्द रूप को या किसी भी खग शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को एक आसान तरीके से याद कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेनभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे खग!हे खगौ!हे खगाः!

आप ऊपर दी गई टेबल के माध्यम से शब्द के अंत में उपरोक्त प्रत्यय लगाकर शब्द रूप लिख सकते हैं। यदि आप खग शब्द रूप को याद करना चाहते हैं, तो आपको लिखकर अभ्यास करना चाहिए।

संबंधित आर्टिकल

उम्मीद है आप सभी को Khag Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*