Kavita Shabd Roop Sanskrit Mein : जानिए कविता शब्द रूप, वाक्यों में प्रयोग और ट्रिक

1 minute read
Kavita Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Kavita Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि कविता शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Kavita Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Kavita Shabd Roop Sanskrit mein, इसका वाक्यों में प्रयोग, शब्द रूप किसे कहते हैं?, शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?, कविता शब्द रूप कैसे याद करें? के बारे जानेंगे।

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द

कविता शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा का रूप है। जो शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के होते हैं उनके शब्द रूप एक प्रकार से ही बनते हैं।

  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द : आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जो स्त्रीलिंग होते हैं और जिनके अंत में “आ” ध्वनि होती है।
  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के उदाहरण : भिक्षा, निशा, जरा, बाला, धरा, राधा, सीता, लता, माला, नासिका, अवस्था, अध्यापिका, क्रीडा, कला, कविता, क्षमा, कोकिला, कोयल, कृपा, गायिका, गीता, गोपिका, चटका, चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, जनता, तारा, दया, दुर्गा, रमा, दशा, नर्मदा, नायिका, नौका, पत्रिका, अजा, पुस्तिका, बाला, बालिका, भाषा, माया, महिला, यमुना, यात्रा, राधा आदि सभी शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्यता दो भागों में बांटा जाता है-

  • विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदबलिके हैं।
  • अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदबलिके हैं।

कविता शब्द रूप संस्कृत में (Kavita Shabd Roop Sanskrit Mein)

कविता शब्द रूप (Kavita Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं: 

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाकविताकवितेकविताः
द्वितीयाकविताम्कवितेकविताः
तृतीयाकवितयाकविताभ्याम्कविताभिः
चतुर्थीकवितायैकविताभ्याम्कविताभ्यः
पंचमीकवितायाःकविताभ्याम्कविताभ्यः
षष्ठीकवितायाःकवितयोःकवितानाम्
सप्तमीकवितायाम्कवितयोःकवितासु
सम्बोधनहे कविते!हे कविते!हे कविताः!
Kavita Shabd Roop

कविता शब्द के रूप कैसे याद करें?

कविता शब्द रूप को नीचे दी गई टेबल में दिए सुबन्त के प्रत्यय लगाकर या किसी भी आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप को आसानी से लिखा जा सकता है –

विभक्ति  एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा  आः
द्वितीया  आम्आः
तृतीया  अयाआभ्याम्आभि:
चतुर्थी  आयैआभ्याम्आभ्य:
पंचमी  आयाःआभ्याम्आभ्य:
षष्ठी  आयाःअयो:आनाम्
सप्तमी  आयाम्अयो:आसु

आप ऊपर दी गई टेबल के माध्यम से शब्द के अंत में उपरोक्त प्रत्यय लगाकर शब्द रूप लिख सकते हैं। कुछ इस प्रकार से इसका योग होगा –

विभक्ति  एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा  कविता + = कविताकविता + = कवितेकविता + आः = कविताः
द्वितीया  कविता + आम् = कविताम्कविता + = कवितेकविता + आ: = कविताः
तृतीया  कविता + अया = कवितयाकविता + आभ्याम् = कविताभ्याम्कविता + आभि: = कविताभि:
चतुर्थी  कविता + आयै = कवितायैकविता + आभ्याम् = कविताभ्याम्कविता + आभ्य: = कविताभ्य:  
पंचमी  कविता + आयाः = कवितायाःकविता + आभ्याम् = कविताभ्याम्कविता + आभ्य: = कविताभ्य:  
षष्ठी  कविता + आयाः = कवितायाःकविता + अयो: =    कवितयो:कविता + आनाम् = कवितानाम्
सप्तमी  कविता + आयाम् = कवितायाम्कविता + अयो: = कवितयो:कविता + आसु = कवितासु

कविता शब्द से संस्कृत वाक्य हिंदी अर्थ के साथ

कविता शब्द से संस्कृत वाक्य हिंदी अर्थ के साथ यहां दिए जा रहे हैंः

हिंदी वाक्यसंस्कृत में अनुवाद
मैंने एक कविता लिखी।अहं काव्यं लिखितवान्।
मैंने दो कविताएं लिखी।अहं द्वौ काव्यौ लिखितवान्।
मैंने बहुत सारी कविताएं लिखीं।अहं बहु काव्यानि लिखितवान्।
उसने कक्षा में एक कविता सुनाई।सः कक्षायां एकं काव्यं पाठितवान्।
मुझे कविता लिखना पसंद है।मम काव्यलेखनं रोचते।

अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

आकारांत स्त्रीलिंग के शब्द रूप से संबंधित

उम्मीद है आप सभी को Kavita Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*