Balak Shabd Roop : जानिए बालक शब्द रूप हिंदी अर्थ के साथ

1 minute read
Balak Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Balak Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? और क्या उन्हें ये कहते सुना है कि बालक शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है यह छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत का बेसिक है। आपको बता दें इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं, उसका अर्थ सही ढंग से समझ सकते हैं और संस्कृत व्याकरण को बेहतर समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में आप Balak Shabd Roop संस्कृत में हिंदी अर्थ के साथ, शब्द रूप किसे कहते हैं?, शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?, बालक शब्द रूप कैसे याद करें? जानेंगें।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द

बालक शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। जो शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा के होते हैं उनके शब्द रूप एक प्रकार से ही बनते हैं।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द :- वह शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि निकलती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा के उदाहरण : ब्राह्मण, वृक्ष, गज, क्षत्रिय, शूद्र, राम, सुर, सूर्य, मानव, ईश्वर, दिवस, छात्र, लोक, भक्त, शिष्य, आदि। इन शब्दों के भी शब्द रूप बालक शब्द रूप की तरह ही बनेंगे। क्योंकि यह सभी शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा है।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा की थोड़ा हमें इसके उच्चारण से समझ आ रहा है कि शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार भी इनका प्रयोग निर्धारित होता है।

शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है:

  • विकारी शब्द रूप
  • अविकारी शब्द रूप
  1. विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

बालक शब्द रूप

बालक शब्द रूप (Balak Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाबालकःबालकौबालकाः
द्वितीयाबालकम्बालकौबालकान्
तृतीयाबालकेनबालकाभ्याम्बालकैः
चतुर्थीबालकायबालकाभ्याम्बालकेभ्यः
पंचमीबालकात्/बालकाद्बालकाभ्याम्बालकेभ्यः
षष्‍ठीबालकस्यबालकयोःबालकानाम्
सप्‍तमीबालकेबालकयोःबालकेषु
सम्बोधनहे बालक!हे बालकौ!हे बालकाः!
Balak Shabd Roop

Balak Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत अगर आप बेसिक से शुरू कर रहे हैं तो आपको ना सिर्फ बालक के शब्द रूप समझने की जरूरत है बल्कि आपको इनके हिंदी अर्थ भी पता होने चाहिए ताकि आप वाक्य में इसका प्रयोग ठीक प्रकार से कर पाएं और साथ ही उसका हिंदी अर्थ समझ पाएं। Balak Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिया गया है :

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाबालकः (बालक, बालक ने)बालकौ (दो बालकों, दो बालकों ने)बालकाः (अनेक बालकों, अनेक बालकों ने)
द्वितीयाबालकम् (बालक को)बालकौ (दो बालकों को)बालकान् (अनेक बालकों को)
तृतीयाबालकेन (बालक से, बालक के द्वारा)बालकाभ्याम् (दो बालकों से, दो बालकों के द्वारा)बालकैः (अनेक बालकों से, अनेक बालकों के द्वारा)
चतुर्थीबालकाय (बालक को, बालक के लिए)बालकाभ्याम् (दो बालकों को, दो बालकों के लिए)बालकेभ्यः (अनेक बालकों को, अनेक बालकों के लिए)
पंचमीबालकात्/बालकाद् (बालक से)बालकाभ्याम् (दो बालकों से)बालकेभ्यः (अनेक बालकों से)
षष्‍ठीबालकस्य (बालक का, बालक के, बालक की)बालकयोः (दो बालकों का, दो बालकों के, दो बालकों की)बालकानाम् (अनेक बालकों का, अनेक बालकों के, अनेक बालकों की)
सप्‍तमीबालके (बालक में, बालक पर)बालकयोः (दो बालकों में, दो बालकों पर)बालकेषु (अनेक बालकों में, अनेक बालकों पर)
सम्बोधनहे बालक! (हे बालक!)हे बालकौ! (हे दो बालकों!)हे बालकाः! (हे अनेक बालकों!)
Balak Shabd Roop

बालक शब्द रूप कैसे याद करें?

बालक शब्द रूप को या किसी भी बालक शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को एक आसान तरीके से याद कर सकते हैं, जो इस प्रकार है –

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेनभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे बालक!हे बालकौ!हे बालकाः!

आप ऊपर दी गई टेबल अनुसार शब्द के अंत में उपरोक्त प्रत्यय लगाकर शब्द रूप लिख सकते हैं। यदि आप बालक शब्द रूप को हमेशा के लिए याद करना चाहते हैं तो आपको लिखकर अभ्यास करना होगा।

Balak Shabd Roop

बालक शब्द से बनने वाले वाक्य संस्कृत में हिंदी अर्थ के साथ

1. स्कूल में एक बालक ने महात्मा गाँधी पर भाषण दिया।
संस्कृत में – विद्यालये एकः बालकः महात्मागान्धीविषये भाषणं कृतवान्।

2. दो बालकों ने आपस में लड़ाई कर ली।
संस्कृत में – द्वौ बालकौ परस्परं युद्धं कृतवन्तौ।

3. अनेक बालकों को प्रतिस्पर्धा के लिए चुना गया।
संस्कृत में – प्रतियोगितायाः कृते बहवः बालकाः चयनिताः आसन्।

4. बालकों ने देश का नाम रोशन किया।
संस्कृत में – बालकाः देशस्य वैभवम् आनयन्ति स्म।

5. दो बालक से मैंने बात की।
संस्कृत में – अहं बालकद्वयेन सह सम्भाषितवान्।

FAQs

बालक का स्त्रीलिंग शब्द क्या है?

बालिका

बालक की षष्ठी विभक्ति क्या है?

बालकेषु

शब्द रूप किसे कहते हैं?

शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार भी इनका प्रयोग निर्धारित होता है।
शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है।

उम्मीद है, Balak Shabd Roop आपको समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*