Balika Shabd Roop Sanskrit Mein : जानिए बालिका शब्द रूप हिंदी अर्थ के साथ, वाक्यों में प्रयोग और ट्रिक

1 minute read
Balika Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Balika Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि बालिका शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Balika Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Balika Shabd Roop Sanskrit mein हिंदी अर्थ के साथ, शब्द रूप किसे कहते हैं?, शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?, इसका वाक्यों में प्रयोग और बालिका शब्द रूप कैसे याद करें? के बारे में जानेंगे।

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द

बालिका शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा का रूप है। जो शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के होते हैं उनके शब्द रूप एक प्रकार से ही बनते हैं।

  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द : आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जो स्त्रीलिंग होते हैं और जिनके अंत में “आ” ध्वनि होती है।
  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के उदाहरण :भिक्षा, निशा, जरा, बाला, धरा, राधा, सीता, लता, माला, नासिका, अवस्था, अध्यापिका, क्रीडा, कला, कविता, क्षमा, कोकिला, कोयल, कृपा, गायिका, गीता, गोपिका, चटका, चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, जनता, तारा, दया, दुर्गा, रमा, दशा, नर्मदा, नायिका, नौका, पत्रिका, अजा, पुस्तिका, बाला, बालिका, भाषा, माया, महिला, यमुना, यात्रा, राधा आदि सभी शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्यता दो भागों में बांटा जाता है-

  • विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदबलिके हैं।
  • अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदबलिके हैं।

बालिका शब्द रूप संस्कृत में (Balika Shabd Roop Sanskrit Mein)

बालिका शब्द रूप (Balika Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं: 

विभक्ति  एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा  बालिका बालिकेबालिकाः
द्वितीया  बालिकाम् बालिकेबालिकाः 
तृतीया  बालिकया बालिकाभ्याम् बालिकाभि: 
चतुर्थी  बालिकायै बालिकाभ्याम् बालिकाभ्यः
पंचमी  बालिकायाःबालिकाभ्याम् बालिकाभ्यः
षष्ठी  बालिकायाः बालिकयो:बालिकानाम् 
सप्तमी  बालिकायाम् बालिकयो:बालिकासु 
सम्बोधनहे बालिके!हे बालिके!हे बालिकाः!
Balika Shabd Roop

Balika Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ (Balika Shabd Roop with Hindi Meaning)

संस्कृत अगर आप बेसिक से शुरू कर रहे हैं तो आपको न सिर्फ बालिका के शब्द रूप समझने की जरूरत है बल्कि आपको इनके हिंदी अर्थ भी पता होने चाहिए ताकि आप वाक्य में इसका प्रयोग ठीक प्रकार से कर पाएं और साथ ही उसका हिंदी अर्थ समझ पाएं। Balika Shabd Roop Sanskrit mein हिंदी अर्थ के साथ (Balika Shabd Roop with Hindi Meaning) नीचे दिया गया है-

विभक्ति  एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा  बालिका (एक बालिका ने , या बालिका ने)बालिके (दो बालिका ने)बालिकाः (अनेक बालिका ने )
द्वितीया  बालिकाम् (एक बालिका को या बालिका को)बालिके (दो बालिका को)बालिकाः (अनेक बालिका को)
तृतीया  बालिकया (एक बालिका से , एक बालिका के द्वारा या बालिका से , बालिका के द्वारा)बालिकाभ्याम् (दो बालिका से , दो बालिका के द्वारा)बालिकाभि: (अनेक बालिका से , अनेक बालिका के द्वारा)
चतुर्थी  बालिकायै (एक बालिका के लिए या बालिका के लिए)बालिकाभ्याम् (दो बालिका के लिए)बालिकाभ्यः (अनेक बालिका के लिए)
पंचमी  बालिकायाः (एक बालिका से या बालिका से)बालिकाभ्याम् (दो बालिका से)बालिकाभ्यः (अनेक बालिका से)
षष्ठी  बालिकायाः (एक बालिका की या बालिका की)बालिकयो: (दो बालिका की)बालिकानाम् (अनेक बालिका की)
सप्तमी  बालिकायाम् (एक बालिका में , एक बालिका पर या बालिका में , बालिका पर)बालिकयो: (दो बालिका में , दो बालिका पर)बालिकासु (अनेक बालिका में, अनेक बालिका पर)

बालिका शब्द के रूप कैसे याद करें?

बालिका शब्द रूप को नीचे दी गई टेबल में दिए सुबन्त के प्रत्यय लगाकर या किसी भी आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप को आसानी से लिखा जा सकता है –

विभक्ति  एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा  आः
द्वितीया  आम्आः
तृतीया  अयाआभ्याम्आभि:
चतुर्थी  आयैआभ्याम्आभ्य:
पंचमी  आयाःआभ्याम्आभ्य:
षष्ठी  आयाःअयो:आनाम्
सप्तमी  आयाम्अयो:आसु

आप ऊपर दी गई टेबल के माध्यम से शब्द के अंत में उपरोक्त प्रत्यय लगाकर शब्द रूप लिख सकते हैं। कुछ इस प्रकार से इसका योग होगा –

विभक्ति  एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा  बालिका + = बालिकाबालिका + = बलिकेबालिका + आः = बालिकाः
द्वितीया  बालिका + आम् = बालिकाम्बालिका + = बलिकेबालिका + आ: = बालिकाः
तृतीया  बालिका + अया = बलिकयाबालिका + आभ्याम् = बालिकाभ्याम्बालिका + आभि: = बालिकाभि:
चतुर्थी  बालिका + आयै = बालिकायैबालिका + आभ्याम् = बालिकाभ्याम्बालिका + आभ्य: = बालिकाभ्य:  
पंचमी  बालिका + आयाः = बालिकायाःबालिका + आभ्याम् = बालिकाभ्याम्बालिका + आभ्य: = बालिकाभ्य:  
षष्ठी  बालिका + आयाः = बालिकायाःबालिका + अयो: =    बलिकयो:बालिका + आनाम् = बालिकानाम्
सप्तमी  बालिका + आयाम् = बालिकायाम्बालिका + अयो: = बलिकयो:बालिका + आसु = बालिकासु

बालिका शब्द से संस्कृत वाक्य हिंदी अर्थ के साथ

बालिका शब्द से संस्कृत वाक्य हिंदी अर्थ के साथ यहां दिए जा रहे हैंः

हिंदी वाक्यसंस्कृत में अनुवाद
एक बालिका खेल रही है।एकः बालिका क्रीडति।
दो बालिका खेल रही है।द्वे बालिकाः क्रीडन्ति।
एक बालिका कल खेलेगी।श्वः बालिका क्रीडति।
दो बालिका खेलने नहीं आईं।द्वौ बालिका क्रीडितुं न आगतवन्तौ।
एक बालिका विद्यालय जा रही है।एकः बालिका विद्यालयं गच्छति।

अकारान्त पुल्लिंग शब्द रूप से संबंधित

आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप से संबंधित

उम्मीद है आप सभी को Balika Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*