Facts About India Gate in Hindi : जानिए इंडिया गेट से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Facts About India Gate in Hindi

क्या आप जानते हैं कि नई दिल्ली के केंद्र में 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट है, जो एक चौराहे के बीच में आर्कवे की तरह है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जिन 70,000 भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी यह इंडिया गेट उनकी याद में सन् 1931 में बनाया गया था। यह स्मारक हमेशा उन सैनिकों की याद दिलाता है। क्या आप यह जानते हैं कि पश्चिमोत्तर सीमांत अफगान युद्ध जो सन् 1919 में हुआ था इस युद्ध में मारे गए 13,516 से अधिक ब्रिटिश और भारतीय सैनिकों के नाम इस स्मारक पर अंकित हैं। यह थे कुछ Facts About India Gate in Hindi इंडिया गेट के बारे में अन्य रोचक तथ्य जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

स्टूडेंट्स के लिए Facts About India Gate in Hindi 

इंडिया गेट से जुड़े कुछ रोचक Facts About India Gate in Hindi इस प्रकार हैं:

  • इंडिया गेट का डिज़ाइन बीसवीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार एड्विन लैंडसियर लूट्यन्स ने तैयार किया था। 
  • शुरूआत में इंडिया गेट का नाम ‘ऑल इंडिया वॉर मेमोरियल’ रखा गया था। 
  • 1931 में इंडिया गेट का निर्माण पूर्ण हुआ था।
  • इंडिया गेट को भरतपुर से लाए गए लाल और पीले पत्थरों से बनाया गया है।
  • इंडिया गेट की ऊंचाई 42 मीटर है।
  • इंडिया गेट का डिज़ाइन प्लास शार्ल द गोल के केंद्र में स्थित पेरिस के आर्क डे ट्रॉयम्फ़ से प्रेरित है।
  • 26 जनवरी 1972 को अमर जवान ज्योति का अनावरण इंदिरा गांधी ने किया था। 
  • इंडिया गेट को दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक युद्ध स्मारक के तौर पर भी जाना जाता है।
Facts About India Gate in Hindi 

कुछ अन्य रोचक Facts About India Gate in Hindi

यहां कुछ अन्य रोचक तथ्य Facts About India Gate in Hindi दिए गए हैं:

  • इंडिया गेट के प्रोजेक्ट को पूरा होने में 10 साल का समय लगा था। 
  • 12 फरवरी, 1931 को वाइसरॉय, लॉर्ड इरविन ने इंडिया गेट का उद्घाटन किया।
  • इंडिया गेट, रेलवे लाइन को हटा कर बनाया गया था क्योंकि जहां आज इंडिया गेट है पहले वहां पर रेलवे लाइन गुजरती थी।
  • साल 1920 तक, आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन वर्तमान इंडिया गेट के निर्माण-स्थल से होकर गुजरती थी। 
  • इसके कोने के मेहराबों पर ब्रितानिया-सूर्य अंकित है। जबकि महराब के दोनों ओर इंडिया छपा हुआ है।
  • हर साल विजय दिवस और इन्फैन्ट्री डे पर भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुख 26 जनवरी को अमर जवान ज्योति में श्रद्धांजलि देते हैं।
  • जब इण्डिया गेट बनकर तैयार हुआ था तब इसके सामने जार्ज पंचम की एक मूर्ति लगी हुई थी।

इंडिया गेट पर लिखी हैं ये पंक्तियाँ

इण्डिया गेट की दीवारों पर हजारों शहीद सैनिकों के नाम अंकित हैं और सबसे ऊपर अंग्रेजी में लिखी हैं ये पंक्तियाँ –

To the dead of the Indian armies who fell honored in France and Flanders Mesopotamia and Persia East Africa Gallipoli and elsewhere in the near and the far-east and in sacred memory also of those whose names are recorded and who fell in India or the north-west frontier and during the Third Afghan War.

Facts About India Gate in Hindi

इन पंक्तियों का हिंदी अर्थ है –

भारतीय सेनाओं के शहीदों के लिए, जो फ्रांस और फ्लैंडर्स मेसोपोटामिया फारस पूर्वी अफ्रीका गैलीपोली और निकटपूर्व एवं सुदूरपूर्व की अन्य जगहों पर शहीद हुए और उनकी पवित्र स्मृति में भी जिनके नाम दर्ज़ हैं और जो तीसरे अफ़ग़ान युद्ध में भारत में या उत्तर-पश्चिमी सीमा पर मृतक हुए।

यह भी पढ़ें : 

FAQs

इंडिया गेट के पीछे क्या है?

इंडिया गेट के पीछे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है। 

इंडिया गेट के अंदर क्या है?

इंडिया गेट के मेहराब के नीचे अमर जवान ज्योति है जो हमेशा जलती रहती है।

इंडिया गेट का पुराना नाम क्या है?

इंडिया गेट का पुराना नाम ऑल इंडिया वॉर मेमोरियल था। 

इंडिया गेट कौन से पत्थर से बना है

इंडिया गेट बलुआ पत्थर से पत्थर से बना है।

इंडिया गेट के पास मेट्रो स्टेशन का नाम क्या है?

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्‍टेशन 

इंडिया गेट की स्थापना कब हुई है?

12 फरवरी 1931

इंडिया गेट पर सबसे ऊपर क्या लिखा है?

इंडिया गेट पर सबसे ऊपर अमर जवान ज्योति लिखा है। 

उम्मीद है आपको Facts About India Gate in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*