पंजाब पर आधारित जीके क्वेश्चंस

1 minute read
35 views
Punjab GK in Hindi

देश का सबसे समृद्ध राज्य पंजाब है। यहां के लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है। राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। यह देश का 16वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इस ब्लॉग में हम आपके लिए पंजाब पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण Punjab GK in Hindi प्रश्न लेकर आए हैं। ये जीके क्वेश्चंस आपको पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) भर्ती, पंजाब शिक्षक परीक्षा या पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे।

पंजाब के बारे में

पंजाब की प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पंजाब से जुड़े जीके प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए सबसे पहले आपको पंजाब के बारे में जानना चाहिए। Punjab GK in Hindi ब्लाॅग से आप पंजाब के बारे में जानेंगे। पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है और सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। यह दो शब्दों- पुंज (पांच) + आब (पानी) यानी पांच नदियों की भूमि से मिलकर बना है। पंजाब की पांच नदियां सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम हैं। अब पंजाब में सिर्फ सतलज, रावी और व्यास नदियां बहती हैं। अन्य दो नदियां अब पाकिस्तान स्थित पंजाब राज्य में हैं। पंजाब राज्य तीन क्षेत्रों में विभाजित है- माझा, दोआबा और मालवा। 

मार्च 1948 में पंजाब सरकार ने भारत सरकार के परामर्श से शिवालिक की तलहटी के क्षेत्र को नई राजधानी के रूप में स्वीकृत किया। 1 नवंबर 1966 को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में राज्य के पुनर्गठन के समय चंडीगढ़ ने पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी होने का अनूठा गौरव प्राप्त किया।

राज्य का कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर (19,445 वर्ग मील) है, इसमें खेती योग्य क्षेत्र सुनिश्चित सिंचाई के अधीन है। समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 300 मीटर (980 फीट) है, जिसकी सीमा दक्षिण-पश्चिम में 180 मीटर (590 फीट) से लेकर पूर्वोत्तर सीमा के 500 मीटर (1,600 फीट) से अधिक है। पंजाब 29.30° उत्तर अक्षांश से 32.32° उत्तर और देशांतर 73.55° पूर्व से 76.50° पूर्व तक फैला हुआ है। यह राज्य पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा और राजस्थान से घिरा है।

पंजाब की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। अन्य प्रमुख उद्योगों में वैज्ञानिक उपकरणों का निर्माण, बिजली के सामान, वित्तीय सेवाएं, मशीन टूल्स, कपड़ा, सिलाई मशीन आदि शामिल हैं। आजादी के बाद पंजाब ने काफी आर्थिक प्रगति की है। यह राज्य देश में खाद्यान्न के कुल उत्पादन में लगभग दो तिहाई और दूध उत्पादन में एक तिहाई योगदान देता है। यह गेहूं का प्रमुख उत्पादक है, जिससे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में योगदान मिलता है। हरित क्रांति (एक प्रमुख कृषि पहल) को पंजाब के लोगों ने उत्सुकता से आगे बढ़ाया। भले ही पंजाबी भारतीय आबादी का 2.5 प्रतिशत से कम हैं, लेकिन वे भारत में सबसे समृद्ध जातियों में से एक हैं। उनकी प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है।

पंजाब को भारत में सबसे अच्छा बुनियादी ढांचा माना जाता है, इसमें सड़क, रेल, वायु और नदी शामिल हैं। भारत के राज्यों की बात करें तो पंजाब में सबसे कम गरीबी दर है और पंजाब ने भारत सरकार द्वारा संकलित सांख्यिकीय आंकड़ों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ राज्य प्रदर्शन का पुरस्कार जीता है। 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की जनसंख्या 2,77,43,338 है। दशकीय परिवर्तन यानी 2001 से 2011 तक जनसंख्या में वृद्धि 13.89 प्रतिशत है। 

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है। पंजाब में 23 जिले, 168 वैधानिक शहर और 69 जनगणना शहर हैं। पंजाब में 237 शहर हैं। पंजाब के प्रमुख शहरों में मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और जालंधर शामिल हैं।

पंजाब के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Punjab GK in Hindi में पंजाब से जुड़े कुछ रोचक तथ्य यहां बताए गए हैं-

  • पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है।
  • पंजाबी कई धार्मिक और मौसमी त्योहार मनाते हैं, जैसे दशहरा, दिवाली, बैसाखी व अन्य।
  • पंजाब में गुरुओं (सिख धर्म के 10 धार्मिक नेताओं) और विभिन्न संतों के सम्मान में कई वर्षगांठ समारोह भी आयोजित होते हैं।
  • पंजाब में नृत्य के माध्यम से खुशी और उल्लास व्यक्त करना विशेषता है। इसमें भांगड़ा, झूमर और सम्मी सर्वाधिक लोकप्रिय माने जाते हैं। 
  • जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है।
  • पंजाब को भारत का अन्न भंडार (ब्रेड बास्केट) भी कहा जाता है।
  • पंजाब सिक्ख आबादी वाला सबसे बड़ा राज्य है,15वीं शताब्दी के अंत में गुरु नानक देव जी ने पंजाब में सिक्ख धर्म की नींव रखी थी।
  • पंजाब का वन क्षेत्र 1,772 वर्ग किमी है।
  • पंजाब में 81 तहसीलें हैं।
  • भारत का पंजाब पाकिस्तान के पंजाब के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
  • अभिनेता अक्षय कुमार, सीनियर हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह, भारत के 7वें राष्ट्रपति जैल सिंह, गुरदास मान आदि कई प्रसिद्ध लोग पंजाब में ही जन्में हैं।
  • पंजाब को भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है।
  • पंजाब से ज्यादातर लोग कनाडा जाकर बसते हैं, 2021 की कनाडाई जनगणना के अनुसार पंजाबी-कनाडाई लोगों की संख्या लगभग 9,50,000 है। 
  • पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर स्थित है।
  • पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें, लोकसभा और राज्यसभा की 13 व 7 सीटें हैं।
  • पंजाब की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मक्का, मशरूम, मिर्च, आलू, कपास, और दलहन आदि हैं।
  • पंजाब का राजकीय पक्षी ‘नॉर्दर्न गोशाक’, राजकीय पेड़ शीशम और राजकीय पशु चिंकारा है।
  • भारत के विभाजन का सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर भारत में स्थित पंजाब को हुआ।
  • पंजाब ने पर्यटन, उद्योगों और खनिजों की मौजूदगी के कारण काफी सम्मान पाया।
  • स्वर्ण मंदिर, जामा मस्जिद खरउद्दीन, जलियांवाला बाग, शीश महल, गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, हरमंदिर साहिब, डेरा बाबा नानक आदि पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

महत्वपूर्ण Punjab GK Questions in Hindi

Punjab GK in Hindi के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित नीचे दिए गए हैं, जो आपकी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे-

1-पंजाब की राजधानी क्या है?
उत्तर- चंडीगढ़

2-पंजाब का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- अमृतसर

3-स्वर्ण मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर- अमृतसर

4-पंजाब में कितनी विधानसभा सीटें हैं?
उत्तर-117

5-पंजाब में कितने जिले हैं?
उत्तर-23

6-पंजाब के अलावा चंडीगढ़ किस राज्य की राजधानी है?
उत्तर-हरियाणा

7-पंजाब के पहले मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर-गोपीचंद भार्गव

8-पंजाब के पहले उपराज्यपाल कौन हैं?
उत्तर-चंदूलाल माधवलाल त्रिवेदी

9-पंजाब की प्रमुख दो नदियों के क्या नाम हैं?
उत्तर- झेलम और व्यास

10-पंजाब का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर- बरनाला

11-पंजाब का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर-50,362 वर्ग किलोमीटर

12-पंजाब की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- 75.8 प्रतिशत

13-पंजाब का उच्च न्यायालय कहां पर स्थित है?
उत्तर- चंडीगढ़

14-पंजाब की सीमा किन-किन राज्यों से लगती है?
उत्तर- पंजाब की सीमा उत्तर में जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में हरियाणा व राजस्थान और पश्चिम में पाकिस्तान से लगती है।

15- पंजाब में कौन-कौन सी पर्वत श्रेणी हैं?
उत्तर- पीर पंजाल, धौलाधार तथा शिवालिक

16-पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर- कृषि (84 प्रतिशत)

17-पंजाब की मुख्य दो फसलों के नाम क्या हैं?
उत्तर- गेंहू और चावल

18-पंजाब में लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर- 13

19-पंजाब में राज्यसभा सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर- 7

20-पंजाब दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 1 नवंबर

21- केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन कहां स्थित है?
उत्तर- चंडीगढ़, पंजाब

22- भारतीय पंजाब में कौन सी लिपि का प्रयोग होता है?
उत्तर- गुरमुखी लिपि

23- पंजाब का मुख्य धर्म कौन सा है?
उत्तर- सिख धर्म

24- हरी मंदिर साहिब पंजाब के किस नगर में है?
उत्तर- अमृतसर

25- भारत का कौन सा राज्य रोटी की टोकरी के नाम से जाना जाता है?
उत्तर- पंजाब

26-पंजाब का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर- कपूरथला

27-पंजाब के पहले विधानसभा स्पीकर का नाम कौन हैं?
उत्तर- कपूर सिंह

28-पंजाब को किस राज्य से अलग कर बनाया गया?
उत्तर- हरियाणा

29- इंदिरा गांधी नहर कहां से निकलती है?
उत्तर- पंजाब की हरिके बैराज से

30-पंजाब के किस जिले में सबसे अधिक वनक्षेत्र पाया जाता है?
उत्तर- होशियारपुर

31-पंजाब की उत्तरी सीमा रेखा से कौन सा राज्या जुड़ा है?
उत्तर- जम्मू कश्मीर

32-ब्रिटिश राज्य के दौरान पंजाब को कितने भागों में बांटा गया?
उत्तर- दो भागों में- पूर्व पंजाब और पश्चिमी पंजाब

33-पीईपीएसयू (PEPSU) की फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर- पटियाला और पूर्व पंजाब राज्य संघ यूनियन।

34- किस्सा क्या है?
उत्तर-पंजाबी भाषा 

35- तीयान को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- तीज उत्सव के नाम से

36- सिख साम्राज्य ने भारत में कब से कब तक राज्य किया?
उत्तर- सन 1801 से 1849 तक

37- 1699 में खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- गुरु गोबिंद सिंह जी ने

38- बंदा सिंह बहादुर का निधन कब हुआ था?
उत्तर- 9 जून 1716 को

39- भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री कब बने?
उत्तर- 16 मार्च 2022 को

40-पंजाब का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?
उत्तर- भटिंडा जंक्शन

41-कौन सी ट्रेन भारत से पाकिस्तान के लिए चलती है?
उत्तर- समझौता एक्सप्रेस

42-समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई?
उत्तर- 22 जुलाई 1976 में

43-पंजाब में किला रायपुर खेल महोत्सव कब मनाया जाता है?
उत्तर- हर वर्ष।

44-पंजाब की राजकीय भाषा कौन सी है?
उत्तर- पंजाबी

45-पंजाब में पुरुषों की पंरपरागत पोशाक क्या है?
उत्तर- कुर्ता-पजामा

46-पंजाब किस उच्च न्यायालय के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
उत्तर- चंडीगढ़ हाई कोर्ट

47-पंजाब में कितने नगर निगम हैं?
उत्तर- 13

48-पंजाब में कितने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं?
उत्तर- दो (अमृतसर इंटरनेशनल और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट)

49-  21 जुलाई 2011 को पंजाब का कौन सा जिला बनाया गया?
उत्तर- पठानकोट

50-पंजाब में ओलंपिक भवन कहां है?
उत्तर- मोहाली

Punjab GK MCQ in Hindi

यहां हम Punjab GK in Hindi के Quiz दे रहे हैं, जिन्हें हल कर आप अपनी परीक्षाओं की तैयारी परख सकते हैं-

1- पंजाब की राजकीय भाषा कौन सी है?

  1. उर्दू
  2. हिंदी
  3. अंग्रेजी
  4. पंजाबी
    उत्तर- पंजाबी

2- भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री कब बने?

  1. 11 जनवरी 2022
  2. 16 मार्च 2022
  3. 18 फरवरी 2022
  4. 17 जनवरी 2022
    उत्तर- 16 मार्च 2022 को

3- पंजाब में कितने नगर निगम हैं?

  1. 15
  2. 19
  3. 13
  4. 5
    उत्तर- 13

4-पंजाब की राजधानी कौन सी है?

  1. लुधियाना
  2. अमृतसर
  3. पठानकोट
  4. चंडीगढ़
    उत्तर- चंडीगढ़

5-पंजाब को किस राज्य से अलग कर बनाया गया?

  1. दिल्ली
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाणा
  4. जम्मू-कश्मीर
    उत्तर- हरियाणा

6- बंदा सिंह बहादुर का निधन कब हुआ था?

  1. 15 अप्रैल 1718
  2. 9 जून 1716
  3. 16 फरवरी 1717
  4. 18 मार्च 1719
    उत्तर- 9 जून 1716 को

7-पंजाब में किला रायपुर खेल महोत्सव कब मनाया जाता है?

  1. 4 साल में एक बार
  2. 5 साल में एक बार
  3. हर साल
  4. 2 साल में एक बार
    उत्तर- हर साल

8- भारत का कौन सा राज्य ‘रोटी की टोकरी’ के नाम से जाना जाता है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. पंजाब
  4. हरियाणा
    उत्तर- पंजाब

9- पंजाब की उत्तरी सीमा रेखा से कौन सा राज्य जुड़ा है?

  1. राजस्थान
  2. उत्तराखंड
  3. जम्मू-कश्मीर
  4. उत्तर प्रदेश
    उत्तर- जम्मू-कश्मीर

10- समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई?

  1. 15 जनवरी 1978 में
  2. 22 जुलाई 1976 में
  3. 13 फरवरी 1974
  4. 10 मार्च 1978 में
    उत्तर- 22 जुलाई 1976 में

Punjab GK के लिए बेस्ट बुक्स

Punjab GK in Hindi के लिए बेस्ट बुक्स यहां दी गई हैं, जिनकी मदद से आप अपनी तैयारी और बेहतर कर सकते हैं-

            बुक्स     पब्लिशर/राइटर     लिंक
PUNJAB GK 2020 रसपाल सिंह यहां से खरीदें
Know Your State Punjab अरिहंत एक्सपर्ट्स यहां से खरीदें
GENERAL KNOWLEDGE:PUNJAB अमिताभ रंजन, डॉ. उषा रानी जैन  यहां से खरीदें
Punjab General Knowledge जसप्रीत सिंह  यहां से खरीदें

FAQs

1- पंजाब को भारत का अन्न भंडार क्यों कहा जाता है?

उत्तर- पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां 80 प्रतिशत से अधिक लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि माना जाता है। यहां भारत के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत से अधिक उत्पादन होता है। इसीलिए पंजाब को भारत का अन्न भंडार (ब्रेड बास्केट) कहा जाता है।

2- Punjab GK के महत्वपूर्ण प्रश्न क्या हैं?

उत्तर- पंजाब की राजधानी कौन सी है? पंजाब का गठन कब हुआ? पंजाब के मुख्यमंत्री कौन हैं? पंजाब में गेहूंं का उत्पादन कितना है? स्वर्ण मंदिर कहां स्थित है? पंजाब की प्रमुख नदियां कौन सी हैं? समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई?

3-भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है?

उत्तर- पंजाब को भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

4- चंडीगढ़ पंजाब के अलावा और किस राज्य की राजधानी है?

उत्तर- चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है।

5-आबादी के हिसाब से पंजाब का देश में कौन सा स्थान है?

उत्तर- आबादी के हिसाब से पंजाब देश में 16वें स्थान पर है। 

उम्मीद है कि आपको Punjab GK in Hindi ब्लॉग से पंजाब के बारे में जानने और अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने में मदद मिलेगी। यदि आपको यह ब्लॉग पसंद आया है तो इसे दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert