Poem on Rainbow in Hindi: पढ़िए प्रकृति का श्रृंगार करती इंद्रधनुष पर कविताएं!

1 minute read
Poem on Rainbow in Hindi

Poem on Rainbow in Hindi पढ़कर आप प्रकृति की महानता के बारे में जान पाएंगे, साथ ही ये कविताएं आपका परिचय साहित्य के सौंदर्य से करवाएंगी। इंद्रधनुष पर कविताएं समाज को इंद्रधनुष के माध्यम से सकारात्मकता का संदेश देंगी। इंद्रधनुष पर कविताएं पढ़कर युवा पीढ़ी प्रकृति के महत्व को जान पाएगी। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य के माध्यम से प्रकृति के प्रति समर्पित रहने वाली कविताओं को अवश्य पढ़ लेना चाहिए। इंद्रधनुष पर कविताएं आपका बौद्धिक विकास करेंगी, इस ब्लॉग के माध्यम से आप Poem on Rainbow in Hindi को पढ़ पाएंगे, जो सकारात्मकता के साथ प्रकृति के सौंदर्य से आपका परिचय करवाएंगी।

Poem on Rainbow in Hindi

इंद्रधनुष पर कविताएं आपका परिचय हिंदी साहित्य से करवाएंगी, जिसकी सहायता से आप साहित्य की सफलताओं को देखकर प्रकृति के प्रति समर्पित रहना सीख जाओगे। इस ब्लॉग में आपको स्वलिखित Poem on Rainbow in Hindi के साथ-साथ, अन्य कवियों की भी कविता पढ़ने का अवसर मिलेगा। Poem on Rainbow in Hindi और उनके कवियों की सूची कुछ इस प्रकार हैं;

कविता का नामकवि/कवियत्री का नाम
इंद्रधनुषमयंक विश्नोई
कितना प्यारा है इंद्रधनुषमयंक विश्नोई
देखो इंद्रधनुष है आयामयंक विश्नोई
इंद्रधनुषसूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
इंद्रधनुषसुमित्रानंदन पंत

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय युवा दिवस पर कविता

इंद्रधनुष

Poem on Rainbow in Hindi (इंद्रधनुष पर कविताएं) से आप प्रकृति को प्रेम करना सीख जाएंगे। इंद्रधनुष पर कविताएं आपको प्रेरित करने का काम करेंगी। इन कविताओं में एक कविता “इंद्रधनुष” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

वर्षा की बूंदों से मिलकर विशेष विज्ञान झलकता है
रंग भरी इस दुनिया का हर कण सतरंगी लगता है

उत्साह में मगन रहते हैं सपनों के सिपाही
खुशियों का सावन जिन पर, दिन-रात बरसता है

नहीं रहती है बाकी किसी चेहरों पर उदासी
आशाओं के नभ में जब इंद्रधनुष बनता है

करता है मौसम फिर उत्सव की तैयारी
निराशाओं की छटाओं का ये नाश करता है

सात रंगों से रहता है इसका आँचल रंगीन
रंगों की कहानियों को ये बखूबी कहता है

प्रेम से करता है ये प्रकृति का श्रृंगार
ये इंद्रधनुष ही मानव के सपनों को रचता है…”

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि ने इंद्रधनुष का महिमामंडन किया है। कविता का उद्देश्य समाज को इंद्रधनुष के बारे में बताना है कि कैसे इंद्रधनुष के रंगों में आप सकारात्मकता को ढूंढ सकते हैं। कविता इंद्रधनुष को उदासी का नाश करने वाली बताती है, इस कविता की भाषा सरल और स्पष्ट है जो प्रकृति के प्रति समर्पित है।

यह भी पढ़ें : विश्व हिंदी दिवस पर कविता

कितना प्यारा है इंद्रधनुष

Poem on Rainbow in Hindi (इंद्रधनुष पर कविताएं) आपको साहित्य से परिचित करवाएंगी। इंद्रधनुष की कविताओं में से एक प्रेरणादायक कविता “कितना प्यारा है इंद्रधनुष” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

आशाओं का संचार करता है
खुशियों का विस्तार करता है
कितना प्यारा है इंद्रधनुष,
जो प्रेम की पुकार बनता है

वर्षा के बाद आकाश को सजाता है
बचपन के किस्सों को फिर से दोहराता है
रंग बिरंगें रंगों से रंगकर सारा संसार,
इंद्रधनुष समृद्धि के गीत गुनगुनाता है

प्रकृति का महिमामंडन करता है
निराशाओं का खंडन करता है
कितना प्यारा है इंद्रधनुष,
जो जीवन के हर पल का उत्सव बनाता है

वीरता के किस्सों को सुनाता है
प्रेम का उत्सव मनाता है
कितना प्यारा है इंद्रधनुष
जो हमें आशावादी रहना सिखाता है…”

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि ने प्रकृति के सौंदर्य के साथ-साथ इंद्रधनुष के सौंदर्य का भी वर्णन किया है। कविता में कवि इंद्रधनुष को प्रेम के उत्सव के रूप में परिभाषित करते हैं, जिसके माध्यम से कवि इंद्रधनुष को निराशाओं के नाशक के रूप में भी देखते हैं। कवि ने इंद्रधनुष को एक ऐसा माध्यम बताया है जो समाज को आशावादी रहना सिखाता है। यह कविता युवाओं का मार्गदर्शन करने का काम करती है।

यह भी पढ़ें : प्रेरणादायक प्रसिद्ध हिंदी कविताएँ

देखो इंद्रधनुष है आया

Poem on Rainbow in Hindi (होली पर कविताएं) आपको साहित्य से परिचित करवाएंगी। इंद्रधनुष पर लिखी कविताओं में से एक कविता “देखो इंद्रधनुष है आया” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

बारिश ने क्या करिश्मा दिखाया
मिट्टी की खुशबू ने फ़िज़ाओं को महकाया
आशाओं के रंगों को चुनकर,
देखो इंद्रधनुष है आया

मिटा दिए मतभेद वो सारे
जिनसे मिले थे आँसू खारे
निराशाओं का आँगन छोड़कर,
खुशियों को सबने अपनाया
भय के सारे विचार त्याग
होता है निर्भयता का आगाज़
सपनों की नई चादर बुनकर,
देखो इंद्रधनुष है आया

सात रंग जो एक साथ मिले हैं
नभ की नीली चादर पर लो आज खिले हैं
रंगों ने दुनिया को रंगकर,
प्रकृति का अद्भुत खेल रचाया
इंद्रधनुष के आने से
मौसम के फिर खिल जाने से
प्रकृति का श्रृंगार कर,
देखो इंद्रधनुष है आया…”

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि उस भावना को व्यक्त करते हैं जिसमें इंद्रधनुष का आगमन एक पर्व के समान है। इस कविता में इंद्रधनुष को प्रकृति के श्रृंगार के रूप में परिभाषित किया है। इस कविता के माध्यम से कवि ने इंद्रधनुष को मानव के मध्य उत्पन्न मतभेद मिटाने के माध्यम के रूप में देखा है। यह कविता इंद्रधनुष को प्रकृति का अद्भुत खेल बताती है, जिसके माध्यम से हर कहीं खुशहाली छा जाती है।

यह भी पढ़ें : Poem on Lohri in Hindi

इंद्रधनुष

Poem on Rainbow in Hindi (इंद्रधनुष पर कविताएं) आपको साहित्य से परिचित करवाएंगी। इंद्रधनुष की कविताओं में से सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की लिखी कविता “इंद्रधनुष” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

बादल छंटे, धरती हरी,
दूर क्षितिज में नीला घुमड़।
उसमें से झलक उठी,
रंगों की रानी इंद्रधनुष।

सात रंगों का झंडा,
खिंच गया धरती से आकाश।
उसमें उतर आई,
रंगों की रानी इंद्रधनुष।

कहीं बैठी है,
रंगों की रानी इंद्रधनुष।
कहीं उड़ रही है,
रंगों की रानी इंद्रधनुष।

-सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि अपने शब्दों से समाज को इंद्रधनुष का महत्व समझाते हैं। यह कविता एक सुंदर और प्रेरणादायक कविता है, जो कि हमें प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेने और जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित करती है। इस कविता को हिंदी साहित्य में एक विशेष दर्जा प्राप्त है, जिसके माध्यम से मानव जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें सिखता है।

यह भी पढ़ें : पढ़िए हिंदी की महान कविताएं, जो आपके भीतर साहस का संचार करेंगी

इंद्रधनुष

Poem on Rainbow in Hindi (होली पर कविताएं) आपको साहित्य से परिचित करवाएंगी। इंद्रधनुष की कविताओं में से एक सुमित्रानंदन पंत की कविता “इंद्रधनुष” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

बादलों की गोद में,
इंद्रधनुष झूला है।
रंगों की माला पहने,
यह झूम रहा है।

सात रंगों का झंडा,
यह फहरा रहा है।
धरती से आकाश तक,
यह फैला हुआ है।

इंद्रधनुष,
आशा का प्रतीक है।
यह हमें खुशी देता है,
और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

-सुमित्रानंदन पंत

भावार्थ : यह कविता प्रकृति के सौंदर्य और जीवन के प्रति आशावाद का प्रतीक है, जिसमें कवियत्री ने इंद्रधनुष के माध्यम से जीवन के विभिन्न रंगों का वर्णन किया है। यह कविता मानव को हर विषम परिस्थितियों में आशावादी रहना सिखाती है। इस कविता के माध्यम से कवियत्री हमें प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेने और जीवन के हर रंग को जीने के लिए प्रेरित करती हैं।

संबंधित आर्टिकल

Rabindranath Tagore PoemsHindi Kavita on Dr BR Ambedkar
Christmas Poems in HindiBhartendu Harishchandra Poems in Hindi
Atal Bihari Vajpayee ki KavitaPoem on Republic Day in Hindi
Arun Kamal Poems in HindiKunwar Narayan Poems in Hindi
Poem of Nagarjun in HindiBhawani Prasad Mishra Poems in Hindi
Agyeya Poems in HindiPoem on Diwali in Hindi
रामधारी सिंह दिनकर की वीर रस की कविताएंरामधारी सिंह दिनकर की प्रेम कविता
Ramdhari singh dinkar ki kavitayenMahadevi Verma ki Kavitayen
Lal Bahadur Shastri Poems in HindiNew Year Poems in Hindi

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आप Poem on Rainbow in Hindi पढ़ पाएंगे, इंद्रधनुष पर कविताएं आपको खुश रहने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही यह ब्लॉग आपको इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव भी लगा होगा। इसी प्रकार की अन्य कविताएं पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*