Poem on Health is Wealth in Hindi : पढ़िए स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने वाली कविताएं!

1 minute read
Poem on Health is Wealth in Hindi

Poem on Health is Wealth in Hindi पढ़कर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाली कविताओं को पढ़ पाएंगे। इस ब्लॉग में लिखित कविताएं समाज को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सशक्त करने में सहायक भूमिका निभाएंगी। कविताएं ही समाज का दर्पण होती हैं, आधुनिकता की अंधी दौड़ में युवाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में ही विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए, जिसमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना प्राथमिकता पर होना चाहिए। इस ब्लॉग के माध्यम से आप Poem on Health is Wealth in Hindi को पढ़ पाएंगे, जो सकारात्मकता के साथ आपके स्वास्थ्य के प्रति आपको जागरूक बनाएंगी।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय युवा दिवस पर कविता

स्वास्थ्य ही धन है

Poem on Health is Wealth in Hindi से आप स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील हो पाओगे। स्वास्थ्य पर कविताएं आपको बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगी। इन कविताओं में एक कविता “स्वास्थ्य ही धन है” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

आशाओं की किरणों पर आश्रित ये जीवन है
सत्य यही है सर्वोपरि, कि स्वास्थ्य ही धन है

स्वास्थ्य से बड़ा कोई खजाना नहीं होता
स्वास्थ्य से ही पनपता परम सुख है
पीड़ाओं को अपनी छुपाना नहीं होता
पीड़ाओं को छुपाना ही परम दुःख है

समस्याओं से चौतरफा घिरने पर भी न व्याकुल मन है
साँसों को सत्य पता है कि स्वास्थ्य ही धन है

नया मौसम खुशियों के साथ आता है
नया मौसम निराशाओं को मिटाता है
जिम्मेदारियों का बोझ कंधों पर ज्यों ही आता है
समय ही मानव में मानवता का भाव जगाता है

निरोगी रहकर जो सशक्त तन है
जनता वही है कि स्वास्थ्य ही धन है…”

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि ने स्वास्थ्य को दुनिया का सबसे बड़ा धन बताया है। यह कविता सरल और स्पष्ट शब्दों में समाज को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने का काम करती है। इस कविता के माध्यम से कवि ने स्वास्थ्य की प्रतीकात्मक तुलना नए मौसम से की है, जो निराशाओं का नाश करके खुशियों का संचार करता है। कविता के माध्यम से ही कवि ने स्वास्थ्य को मानव में मानवता का भाव जगाने वाला कहा है।

यह भी पढ़ें : विश्व हिंदी दिवस पर कविता

पौष्टिक आहार

Poem on Health is Wealth in Hindi के माध्यम से आप बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार की एहमियत के बारे में जान पाएंगे। स्वास्थ्य की कविताओं में से एक प्रेरणादायक कविता “पौष्टिक आहार” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

जीवन में करके ऊर्जाओं का संचार
खुशियां करती हैं साहस का विस्तार
बेहतर स्वास्थ्य की पैरवी करता,
जीवन में खुशहाली लाता पौष्टिक आहार

रोकमुक्त हो ये संसार
सुखों का हो इसमें विस्तार
ऊर्जाओं का संगम बनता,
प्रतीक साहस का पौष्टिक आहार

स्वस्थ रहोगे बारंबार
जो नहीं करोगे इसका तिरस्कार
शक्तिशाली शरीर वही है,
जो चुनता केवल पौष्टिक आहार…”

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि ने समाज को पौष्टिक आहार का महत्व समझाया है। कविता का सरल व स्पष्ट उद्देश्य है कि समाज को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाए। कविता के माध्यम से कवि पौष्टिक आहार को शक्ति का, सामर्थ्य का, ऊर्जाओं के संगम का और बेहतर स्वास्थ्य का प्रतीक मानते हैं। कविता के माध्यम से कवि युवाओं को पौष्टिक आहार के लिए प्रेरित करना चाहते हैं क्योंकि इसको पाना सभी का अधिकार है।

यह भी पढ़ें : प्रेरणादायक प्रसिद्ध हिंदी कविताएँ

नियमित व्यायाम

Poem on Health is Wealth in Hindi आपको योग के प्रति प्रेरित करेंगी। स्वास्थ्य पर लिखी कविताओं में से एक कविता “नियमित व्यायाम” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

योग की शक्ति को विश्व ने अपनाया है
योग से विश्व निरोगी काया कर पाया है
सकारात्मकता का नया आयाम मिलता है
जब-जब मानव नियमित व्यायाम करता है

स्वस्थ शरीर ने साहस को जगाया है
आशाओं की किरणों ने निराशाओं को मिटाया है
नियमित व्यायाम करके मानव ने
स्वयं को सफल बनाया है
देखो इंद्रधनुष है आया

मिटा देता है योग
जीवन के हर रोग को
नियमित व्यायाम ही,
निर्धारित करता जीत के संयोग को

सकारात्मकता के आँगन में
सशक्त साहस का हमसाया है
नियमित व्यायाम करने से ही,
जग आनन्दित हो पाया है…”

मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि समाज को नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कविता में कवि हर प्रकार के रोग का निवारण नियमित व्यायाम को बताते हैं। कविता में कवि नियमित व्यायाम को साहस का पर्याय और सकारात्मकता के प्रतीक के रूप में परिभाषित करते हैं। कविता का स्पष्ट उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें : Poem on Lohri in Hindi

जीवन-दान

Poem on Health is Wealth in Hindi आपको जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगी। स्वास्थ्य की कविताओं में से एक कविता “जीवन-दान” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

स्वास्थ्य को स्वस्थ राह पर लाकर
नियमित योग को अपनाकर
समृद्ध बनेगा हर इंसान,
यही होगा एक जीवन-दान।

आधुनिकता के आँगन में रहकर
मौन तोड़ दे सब कुछ सहकर
योग बने फिर एक वरदान,
मानव को मिले तब जीवन-दान।

आशावादी ऊर्जा को सजाकर
चेतना को अपनी रोज जगाकर
बन जाए मानव एक अमिट निशान,
ऐसा हो मिले जो जीवन-दान।

रोगमुक्त समाज की कल्पना बनकर
स्वस्थ दिनचर्या को अपना कहकर
जो बने आपकी विशुद्ध पहचान,
ऐसा हो मिले जो जीवन-दान।

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि मानव को स्वास्थ्य के लिए मिलने वाले जीवन-दान का वर्णन करते हैं, जो समाज को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित तथा जागरूक करता हो। कविता के माध्यम से कवि समाज को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि रोगमुक्त समाज के लिए स्वस्थ दिनचर्या को अपनाना बेहद जरुरी है। कविता का मुख्य उद्देश्य समाज को निरोगी रहने के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें : पढ़िए हिंदी की महान कविताएं, जो आपके भीतर साहस का संचार करेंगी

स्वस्थ शरीर है पावन धाम

Poem on Health is Wealth in Hindi आपको स्वस्थ रहने के लिए साहित्य से परिचित करवाएंगी। स्वास्थ्य पर लिखी कविताओं में से एक कविता “स्वस्थ शरीर है पावन धाम” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

निराशाओं का नाश जहाँ हो
वो आशाओं का है आयाम
सपनों का नया स्वरुप बने जो,
वो स्वस्थ शरीर है पावन धाम

समाज को सशक्त करने वाला
जीवनभर नहीं लेता विश्राम
कर्मों की गाथा गाने वाला,
स्वस्थ शरीर है पावन धाम

सांसों का महत्व समझने वाला
नहीं हो सकता है गुमनाम
नियमित योग को करने वाला,
स्वस्थ शरीर है पावन धाम

चयन है जिसका पौष्टिक आहार
उसका होता यश का विस्तार
तनावमुक्त रहने वाला,
स्वस्थ शरीर है पावन धाम

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : यह कविता स्वस्थ शरीर को पावन धाम कहने का पुण्यकार्य करती है, इस कविता के माध्यम से कवि ने मानव शरीर को एक पवित्र धाम का दर्जा दिया है। कविता की सरल व स्पष्ट भाषा समाज को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती है, कविता में कवि ने स्वस्थ शरीर को सपनों को नया स्वरुप देने वाला बताया है। कविता में कवि स्वस्थ शरीर को ऐसा पावन धाम कहते हैं, जिसका लक्ष्य तनावमुक्त समाज का निर्माण करना हो। यह कविता हर उम्र के व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती है।

संबंधित आर्टिकल

Rabindranath Tagore PoemsHindi Kavita on Dr BR Ambedkar
Christmas Poems in HindiBhartendu Harishchandra Poems in Hindi
Atal Bihari Vajpayee ki KavitaPoem on Republic Day in Hindi
Arun Kamal Poems in HindiKunwar Narayan Poems in Hindi
Poem of Nagarjun in HindiBhawani Prasad Mishra Poems in Hindi
Agyeya Poems in HindiPoem on Diwali in Hindi
रामधारी सिंह दिनकर की वीर रस की कविताएंरामधारी सिंह दिनकर की प्रेम कविता
Ramdhari singh dinkar ki kavitayenMahadevi Verma ki Kavitayen
Lal Bahadur Shastri Poems in HindiNew Year Poems in Hindi

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आप Poem on Health is Wealth in Hindi पढ़ पाएंगे, स्वास्थ्य पर कविताएं आपको खुशहाल जीवन जीने तथा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही यह ब्लॉग आपको इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव भी लगा होगा। इसी प्रकार की अन्य कविताएं पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*