PATA Full Form : जानें पाटा की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read
PATA Full Form in Hindi

PATA की फुल फॉर्म ‘पैरेलल एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अटैचमेंट’ (Parallel Advanced Technology Attachment) होती है जिसे हिंदी में ‘समानांतर उन्नत प्रौद्योगिकी अनुलग्नक’ कहा जाता है। इसे Parallel ATA भी कहा जाता है। ‘पैरेलल एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अटैचमेंट’ यानी Parallel ATA एक प्रकार का कंप्यूटर बस इंटरफ़ेस है जिसका उपयोग स्टोरेज डिवाइस, हार्ड ड्राइव और ऑप्टिकल ड्राइव को कंप्यूटर के मदरबोर्ड से जोड़ने के लिए किया जाता है। PATA का इस्तेमाल आमतौर पर पर्सनल कंप्यूटर में किया जाता है। वर्तमान में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। PATA Full Form in Hindi के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।   

PATA Full Form in Hindi ‘पैरेलल एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अटैचमेंट’
(Parallel Advanced Technology Attachment)

PATA क्या होता है?

PATA यानी ‘पैरेलल एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अटैचमेंट’ जो कि एक बस इंटरफेस (Bus Interface) है, इसे सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस जैसे हार्ड डिस्क या ऑप्टिकल ड्राइव को मदरबोर्ड से कनेक्ट करने में इस्‍तेमाल किया जाता है। बताया जाता है कि PATA को सन 1986 में डेवलप किया गया था। 

बता दें कि PATA की डाटा ट्रांसफर स्पीड बहुत कम है इसलिए आजकल इसकी जगह ‘सीरियल एडवांस टेक्नोलॉजी अटैचमेंट’ (Serial Advanced Technology Attachment- SATA) का इस्तेमाल किया जाता है। 

पाटा केबल के प्रकार – Types of PATA Cable in Hindi 

यहाँ PATA के दो प्रकार बताए गए है:-

  • PATA 40-Conductor Cables – इस केबल का उपयोग उन उपकरणों को जोड़ने के लिए किया जाता है जिन उपकरणों की डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड 33 एमबीपीएस होती है।
  • PATA 80 Conductor Cable – इसका उपयोग उन उपकरणों को जोडने के लिए किया जाता है जिन उपकरणों की डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड 133 एमबीपीएस होती है। 

PATA की विशेषताएं

यहाँ PATA की कुछ प्रमुख विशेषताएँ बताई गई है:-

  • PATA से डाटा को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • PATA केबल को मैनेज करना यूजर के लिए काफी आसानी होता है।
  • PATA में 40 और 80-पिन कनेक्टर होते हैं।
  • PATA केबल में दो से ज्यादा डिवाइस को कंप्यूटर सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
  • PATA हॉट-स्वैपिंग (Hot swapping) नहीं करता है।
  • इसकी केबल की लंबाई छोटी है यानी लगभग 0.5 मीटर।
  • PATA कई तारों वाली एक ही बस का उपयोग करता है।

PATA की अन्य फुल फॉर्म

PATA की अन्य फुल फॉर्म यहां दी गई हैं:- 

PATA Full Form in Aviationपैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन Pacific Asia Travel Association

FAQs 

PATA का पूरा नाम क्या है?

PATA का पूरा नाम ‘पैरेलल एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अटैचमेंट’ (Parallel Advanced Technology Attachment) होता है।

SATA का फुल फॉर्म क्या है?

SATA का फुल फॉर्म ‘सीरियल एडवांस टेक्नोलॉजी अटैचमेंट’ (Serial Advanced Technology Attachment) होती है। 

PATA केबल कितने प्रकार की होती हैं?

PATA केबल दो प्रकार की होती है, PATA 40-Conductor Cables और PATA 80 Conductor Cable.  

संबंधित लेख 

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म
PVR फुल फॉर्मAM PM फुल फॉर्म
PVTG  फुल फॉर्मRPSC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
HTTP फुल फॉर्मCCTV फुल फॉर्म
APL फुल फॉर्मNTPC फुल फॉर्म
AICTE फुल फॉर्मSBI फुल फॉर्म
IELTS फुल फॉर्मPCB फुल फॉर्म 
GIS फुल फॉर्म ASI फुल फॉर्म 

आशा है कि आपको PATA Full Form in Hindi से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*