NEET Admit Card 2024: NTA में जारी किए नीट यूजी एडमिट कार्ड, सिर्फ इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड 

1 minute read
NTA NEET 2024 Admit Card Release

NTA NEET 2024 Admit Card Release: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 यानी रविवार को दोपहर 02:00 बजे से 05:20 बजे तक भारत के लगभग 571 केंद्रों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में पेन और पेपर मोड से आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। ध्यान दें कि कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर ही होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा 14 जून, 2024 को की जाएगी। आइए अब जानते हैं NEET UG Admit Card 2024 से संबंधित सभी अहम जानकारियां।  

यह भी पढ़ें – CBSE Board: 5 साल में कैसे रहे 10वीं, 12वीं के नतीजे, यहां देखें

NTA NEET 2024 Admit Card Release – ऐसे करें डाउनलोड

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET UG Admit Card 2024 डाउनलोड करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in/ पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “NEET UG Admit Card 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। 
  • अब स्क्रीन पर NEET UG Admit Card 2024 ओपन हो जाएगा। 
  • आप भविष्य में रेफरेंस के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। 

720 अंकों की होगी नीट परीक्षा 

NEET UG परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। केमिस्ट्री और फिजिक्स के पेपर में से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके अनुसार दोनों पेपर 180-180 अंकों के होंगे। वहीं बायोलॉजी विषय में से 360 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें बॉटनी विषय से 45 और जूलॉजी विषय से 45 प्रश्न रहेंगे। 

NEET UG परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी जिसमें कैंडिडेट्स को 720 अंकों वाले 180 प्रश्नों को हल करना होगा। कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही NEET में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। बता दें कि प्रत्येक सही सवाल पर कैंडिडेट को 4 अंक दिए जाएंगे वहीं गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। ध्यान दें कि अनुत्तरित सवालों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

यह भी पढ़ें –  हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*