NEET UG 2024: नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, 15 अप्रैल तक कर सकते हैं ये जरूरी बदलाव  

1 minute read
NEET UG Correction Window Open 2024

NEET UG Correction Window Open 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए एक बार फिर से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। बता दें कि कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर 15 अप्रैल तक एप्लीकेशन फॉर्म में आखिरी बदलाव (यदि कोई हो) कर सकते हैं। वहीं,  NEET UG 2024 की परीक्षा 05 मई को आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं NEET UG Correction Window से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

सिर्फ 15 अप्रैल तक होंगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन

NEET UG रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 12 अप्रैल को रात 11:50 बजे तक अपलोड किए गए डाक्यूमेंट्स समेत सभी फील्ड को एडिट कर सकते हैं। इसमें कैंडिडेट्स नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के समय मोबाइल नंबर और ईमेल को छोड़कर, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी, एग्जामिनेशन सिटी, क्लास 10, 12 एजुकेशनल डिटेल्स आदि को एडिट कर सकते हैं। वहीं 15 अप्रैल तक, रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को केवल आधार-संबंधित ऑथेंटिकेशन करेक्शन की अनुमति है। बता दें कि ऑथेंटिकेशन के लिए विंडो रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि 15 अप्रैल के बाद NTA द्वारा NEET UG 2024 एप्लीकेशन फॉर्म को एडिट करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। 

NEET UG 2024 Correction Window: कैसे करें बदलाव?

यहाँ कैंडिडेट्स को NEET UG 2024 correction window में जरुरी बदलाव कैसे करें से संबंधित जानकारी दी जा रही है:-

  • कैंडिडेट्स अपना फॉर्म एडिट करने के लिए सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • अब NEET UG होमपेज पर, करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल फिल करें। 
  • अब आप फॉर्म में जरूरी करेक्शन कर सकते हैं। 
  • सभी जरूरी करेक्शन करने के बाद आप अपना फॉर्म सेव करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।  
  • अब आप अपना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट रेफरेंस के तौर पर रख लें। 

720 अंकों की होगी नीट परीक्षा 

NEET UG परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। केमिस्ट्री और फिजिक्स के पेपर में से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके अनुसार दोनों पेपर 180-180 अंकों के होंगे। वहीं बायोलॉजी विषय में से 360 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें बॉटनी विषय से 45 और जूलॉजी विषय से 45 प्रश्न रहेंगे। 

NEET UG परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी जिसमें कैंडिडेट्स को 720 अंकों वाले 180 प्रश्नों को हल करना होगा। कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही NEET में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। बता दें कि प्रत्येक सही सवाल पर कैंडिडेट को 4 अंक दिए जाएंगे वहीं गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। ध्यान दें कि अनुत्तरित सवालों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*