NEET PG 2023: Exam Postponed? Fake Notice? जानिए क्या है सच!

1 minute read
NEET Exam 2023

NEET PG 2023: NEET Exam से जुड़े फर्जी नोटिस के लिए हेल्थ मिनिस्ट्री ने छात्रों को चेतावनी दी है। यह फेक नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। 

छात्र काफी समय से NEET PG 2023 की एग्जाम डेट को पोस्टपोंड करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर कई दिनों से #NEETPG2023 काफी ट्रेंड कर रहा है। छात्रों की इस मांग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नोटिस ने उम्मीदवारों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें NEET PG 2023 एग्जाम डेट को पोस्टपोंड करने की बात कही गई है। लेकिन इस नोटिस में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं यह जानना भी बहुत जरुरी है। 

NEET PG 2023: फेक नोटिस 

वायरल हो रहे इस फेक नोटिस को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री ने छात्रों को चेतावनी दी थी। हेल्थ मिनिस्ट्री ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे इस तरह के फर्जी नोटिस को दूसरों के साथ शेयर न करें। हेल्थ मिनिस्ट्री ने ट्वीट में लिखा कि,  ‘#FakeNews This message is circulating on some social media platforms regarding rescheduling of the NEET-PG 2023 examination. The message is #FAKE. Be careful. Do not share such FAKE messages with others.’ 

फर्जी नोटिस में कहा गया है, ‘NEET PG 2023 परीक्षा का आयोजन 5 मार्च से होने वाला था जिसे पोस्टपोंड कर दिया गया है। NEET PG 2023 अब 21 मई 2023 (09:00 AM से 12:30 PM) को आयोजित किया जाएगा।’

‘NEET PG 2023 के लिए आवेदन जमा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो जिसे पहले 31.01.2023 (रात 11:55 बजे तक) को बंद करने के लिए कहा गया था, अब 25.03.2023 (रात 11:55 बजे तक) तक खुला रहेगा’।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, NEET PG 2023 एग्जाम 5 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 27 फरवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे। 

NEET Exam 2023 से जुड़े अन्य अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*