NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, जल्द करें अप्लाई 

1 minute read
NEET UG 2024 Registration

NEET UG 2024: नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 मार्च (रात 10:50 PM) को समाप्त हो जाएगी। हालांकि इसके बाद एक घंटे का अतिरिक्त समय कैंडिडेट्स को एग्जाम फीस की पेमेंट करने के लिए दिया जाएगा। ऐसे में कैंडिडेट्स अपनी-अपनी  कैटेगरी के अनुसार निर्धारित एग्जाम फीस को रात 11.50 बजे तक भर सकेंगे। आइए जानते हैं NEET UG 2024 Registration से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

16 मार्च हैं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

NEET UG 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल है। बता दें कि NTA की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स 16 मार्च रात 10:15 PM तक फॉर्म सबमिट कर सकते हैं जबकि एग्जाम फीस का भुगतान रात 11:50 PM तक किया जा सकता है। 

NEET UG 2024 के लिए जनरल कैटेगरी और NRI कैंडिडेट्स को INR 1700 की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। जबकि जनरल-EWS/OBC-NCL कैंडिडेट्स को INR 1600 और SC/ST/PWD व थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को INR 1,000 का भुगतान करना होगा। 

वहीं, NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय किसी भी टेक्निकल इश्यूज का सामना करने पर कैंडिडेट्स 011-69227700, 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी अन्य जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। 

20 मार्च तक ओपन रहेंगी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

वहीं, NEET UG एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 20 मार्च (रात 11:50 बजे तक) ओपन रहेंगी। इस तय समय सीमा के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार की करेक्शन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। बता दें कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म में अतिरिक्त सुधार के लिए एडिशनल फीस भी देना अनिवार्य होगा। जिसके लिए वह क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का प्रयोग कर सकते हैं। 

720 अंकों की होगी नीट परीक्षा 

NEET UG परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। केमिस्ट्री और फिजिक्स के पेपर में से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके अनुसार दोनों पेपर 180-180 अंकों के होंगे। वहीं बायोलॉजी विषय में से 360 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें बॉटनी विषय से 45 और जूलॉजी विषय से 45 प्रश्न रहेंगे। 

NEET UG परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी जिसमें कैंडिडेट्स को 720 अंकों वाले 180 प्रश्नों को हल करना होगा। कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही NEET में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। बता दें कि प्रत्येक सही सवाल पर कैंडिडेट को 4 अंक दिए जाएंगे वहीं गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। ध्यान दें कि अनुत्तरित सवालों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*