NEET UG Answer Key 2023: NEET UG आंसर की हुई रिलीज, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड साथ ही जानें अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

1 minute read
NEET UG आंसर की हुई रिलीज, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड साथ ही जानें अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

NEET UG Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट स्नातक (NEET UG) की आंसर की रिलीज कर दी है। NEET UG एग्जाम में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स NTA की  ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic से डायरेक्ट आंसर की पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG की आंसर की OMR और रिस्पॉन्स शीट को चुनौती देने की आखिरी तारीख कल यानी 6 जून 2023 तक है। NTA ने 4 जून को आंसर की जारी की थी। NTA द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की में कोई आपत्ति होने पर कैंडिडेट्स को चैलेंज करने का मौका दिया गया हैं। NEET UG आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति क्वेश्चन 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। यहां सभी कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि निर्धारित तारीख के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।

NEET UG Exam 2023 आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां Neet UG Answer Key 2023 By NTA डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: आंसर की को चेक करने और चुनौती देने के लिए दिए गए ‘NEET Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना ‘एप्लिकेशन नंबर’ और ‘पासवर्ड दर्ज’ करें।
  • स्टेप 4: अब लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें – जानिए नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

NEET UG Exam 2023 के बाद होने वाले अन्य कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*