NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

1 minute read
NEET UG Examination coaching ke bina medical entrance exam crack karne ke liye kuch mahatvapurn tips

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट्स के लिए रेजिस्ट्रशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक NEET UG 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं वह जल्द ही अपना रजिस्ट्रशन कंप्लीट करें। 

NEET UG MBBS जैसे UG मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित एक नेशनल लेवल का  एंट्रेंस एग्जाम है। NEET UG एग्जाम के माध्यम से स्टूडेंट्स MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc  इत्यादि मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन ले सकते है। NEET सामान्य मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम है जिसमें हर साल लाखों स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने के लिए इस एग्जाम में भाग लेते हैं। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 Eligibility Criteria nta.ac.in पर हुआ जारी जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

हर साल NEET एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण कॉम्पिटिशन का लेवल और ज्यादा बढ़ने के कारण पहले ही प्रयास में अच्छी रैंक के साथ NEET एग्जाम क्रैक करना स्टूडेंट्स के लिए और भी कठिन हो जाता हैं। NEET एग्जाम के लिए बहुत से स्टूडेंट्स बहुत सी महंगी कोचिंग का सहारा लेते है लेकिन भारत में लाखों की संख्या में ऐसे स्टूडेंट्स भी है जो बिना किसी कोचिंग के NEET एग्जाम की प्रिपरेशन करते हैं। आइए जानते है NEET एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्व्पूर्ण टिप्स।  

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

NEET एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्व्पूर्ण टिप्स

यहां NEET कैंडिडेट्स के लिए बिना किसी कोचिंग के कुछ अहम प्रिपरेशन टिप्स दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं- 

1. NEET UG एग्जाम पैटर्न को जान लें – NEET UG एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स को सबसे पहले एग्जाम का कंप्लीट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह जान लेना चाहिए। इसके साथ ही सभी इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स की लिस्ट बना लेनी चाहिए जिनमें स्कोर करने की अधिक संभावना है।  
2. स्टडी प्लान बनाएं – एग्जाम की तैयारी के लिए सही स्टडी प्लान होना बहुत होता आवश्यक है। जिसके माध्यम से पूरा सिलेबस को पढ़ने के बाद एग्जाम से पहले कंप्लीट रिवीजन की जा सके। 
3. NCERT बुक्स को प्राथमिकता दें – एग्जाम की तैयारी करते समय सबसे पहले NCERT बुक्स को पढ़े। उसके बाद आप अन्य स्टडी मटीरियल्स का सहारा ले सकते हैं। 
4. रिवीजन करें – एग्जाम सिलेबस को कंप्लीट करने के बाद रिवीजन जरूर करनी चाहिए। जिससे एग्जाम की तैयारी को और बेहतर हो जाती है।  
5. पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को स्लॉव करें – स्टूडेंट्स को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को स्लॉव करने से एग्जाम पैटर्न और एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल के बारे में जानकारी मिल जाएगी। 
6. फ्री ऑनलाइन क्लास लें – आज बहुत से चैनल्स और प्लेटफॉर्म है जो NEET की तैयारी बिल्कुल फ्री में कराते है। स्टूडेंट्स NEET की तैयारी के लिए इन प्लेटफॉर्म की मदद भी ले सकते हैं। 

एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तारीख 06 मार्च से 06 अप्रैल 2023 (रात 09 बजे तक)
ऑनलाइन फीस पेमेंट की तारीख06 अप्रैल 2023 ( रात 11:50 तक)
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तारीख वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एग्जाम सेंटर की घोषणा वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की तारीख वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एग्जाम की तारीख 07 मई 2023 (रविवार)
एग्जाम की ड्यूरेशन 200 मिनट (03 घंटे 20 मिनट)
एग्जाम की टाइमिंग दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 तक 
एग्जाम आंसर की वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
NEET सीटो की संख्या178484 सीटें 
ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in 

NEET(UG)-2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*