NEET PG Exam Update 2023: नीट पीजी एग्जाम संपन्न, जानिए कब आएगा रिजल्ट

1 minute read
Neet pg exam complete janiye kab aayega result exam updates

NEET PG 2023 का एग्जाम 05 मार्च 2023 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (पोस्टग्रेजुएट) के लिए एग्जाम रविवार को कंडक्ट किया गया था। जो सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। स्टूडेंट्स को अब आंसर की और एग्जाम के रिजल्ट का इंतज़ार है जो कि जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। 

इस साल लाखों स्टूडेंट्स ने देशभर के 275 शहरों में 900 से अधिक सेंटर्स में NEET PG का एग्जाम दिया। नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेज (NBI) ने इस परीक्षा को सुबह 09 से 12 बजे की पहली ही शिफ्ट में NEET PG का एग्जाम कंडक्ट कराया। अब यह एग्जाम समाप्त हो चुका है और स्टूडेंट्स को आंसर की और रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। जिसे जल्द ही जारी करने की संभावना है। 

इस दिन जारी होगा रिजल्ट 

NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी एग्जाम का रिजल्ट 31 मार्च 2023 तक जारी कर सकता है। NEET PG का एग्जाम तय डेट के अनुसार ही कंडक्ट कराया गया था। इस एग्जाम में 200 मल्टीपल क्वेश्चन पूछे गए थे और जिसमें  प्रत्येक सही आंसर  देने पर कैंडिडेट को 4 मार्क्स मिलते हैं। वही प्रत्येक गलत आंसर पर 1 मार्क्स काट लिए जाता है। 

NEET PG एग्जाम का रिजल्ट नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जारी होगा। नीट पीजी एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स  अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एनबीईएमएस की वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2023 के रिजल्ट के अलावा एग्जाम बोर्ड कट-ऑफ और इस साल के नीट पीजी टॉपर्स के नाम की भी घोषणा करेगा। 

इस वर्ष NEET PG 2023 के एग्जाम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के एग्जाम सेंटर्स का दौरा किया। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण समाचारों के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*