NEET UG Examination 2023: पहले ही प्रयास में NEET UG मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कैसे क्रैक करें, जानें सभी अहम जानकारियां

1 minute read
NEET UG Examination pahle hi prayas me NEET UG medical entrance exam kaise crack kare jaane sabhi ahme jankariya

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट्स के लिए रेजिस्ट्रशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) एग्जाम के माध्यम से स्टूडेंट्स MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc  इत्यादि मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन ले सकते है। NEET सामान्य मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम है जिसमें हर साल लाखों स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने के लिए इस एग्जाम में भाग लेते हैं। 

हर साल कॉम्पीटीशन के लेवल और ज्यादा बढ़ने के कारण पहले ही प्रयास में अच्छी रैंक के साथ NEET एग्जाम क्रैक करना स्टूडेंट्स के लिए और भी कठिन हो जाता हैं। पहली बार बोर्ड एग्जाम के साथ साथ NEET एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स पर तो इस परीक्षा का और अधिक दबाव रहता है। 

NEET एग्जाम की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझना चाहिए साथ ही स्टडी प्लान बनाना चाहिए और उसे नियमित रूप से दोहराना चाहिए। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को भी सॉल्व करना भी एग्जाम की तैयारी को और मजबूत बनाता है।  

यह भी पढ़े – NEET UG 2023 Eligibility Criteria nta.ac.in पर हुआ जारी जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

NEET UG 2023 एग्जाम पैटर्न 

यहां NEET 2023 एग्जाम के बारे में बताया जा रहा है-

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा। 

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

NEET UG एग्जाम की तैयारी के लिए स्टडी प्लान 

यहाँ NEET UG एग्जाम की तैयारी के लिए स्टडी प्लान के बारे में बताया जा रहा है, जिसके माध्यम से आप पहले ही प्रयास में अच्छी रैंक के साथ एग्जाम क्रैक कर पाएंगे-   

1. एग्जाम पैटर्न और सिलेबस का जान लें – NEET UG 2023 के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस का पूरी तरह जानने से आप आप एग्जाम की तैयारी के लिए सही स्टडी प्लान बना सकते है। 
2. स्टडी प्लान बनाएं – एग्जाम की तैयारी के लिए सही स्टडी प्लान होना बहुत होता आवश्यक है। जिसके माध्यम से पूरा सिलेबस को पढ़ने के बाद एग्जाम से पहले कंप्लीट रिवीजन की जा सके। 
3. NCERT बुक्स को प्राथमिकता दें – एग्जाम की तैयारी करते समय सबसे पहले NCERT बुक्स को पढ़े। उसके बाद आप अन्य स्टडी मटीरियल्स का सहारा ले सकते हैं। 
4. मॉक टेस्ट की तैयारी करें – NEET एग्जाम की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स को मॉक टेस्ट और सैम्पल पेपर्स को स्लॉव करने का भी पूरा प्रयास करना चाहिए। जिसके माध्यम से आपको अपनी एग्जाम की तैयारी और कठिन टॉपिक्स के बारे जानकारी हो जाएगी कि किन टॉपिक्स पर आपको और ज्यादा तैयारी करने की आवश्यकता है। 
5. पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को स्लॉव करें – स्टूडेंट्स को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को स्लॉव करने से एग्जाम पैटर्न और एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल के बारे में जानकारी मिल जाएगी। 
6. रिवीजन करें – एग्जाम सिलेबस को कंप्लीट करने के बाद रिवीजन जरूर करनी चाहिए। जिससे एग्जाम की तैयारी को और बेहतर हो जाती है।  
7. टीचर्स की सहायता लें – NEET एग्जाम की तैयारी करते समय किसी भी कठिनाई का सामना करने पर स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स, सीनियर्स या कोचिंग क्लास में अपने सभी डाउट क्लियर करने चाहिए। 

एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तारीख 06 मार्च से 06 अप्रैल 2023 (रात 09 बजे तक)
ऑनलाइन फीस पेमेंट की तारीख06 अप्रैल 2023 ( रात 11:50 तक)
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तारीख वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एग्जाम सेंटर की घोषणा वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की तारीख वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
एग्जाम की तारीख 07 मई 2023 (रविवार)
एग्जाम की ड्यूरेशन 200 मिनट (03 घंटे 20 मिनट)
एग्जाम की टाइमिंग दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 तक 
एग्जाम आंसर की वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा
NEET सीटो की संख्या178484 सीटें 
ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in 

यह भी पढ़े – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

NEET(UG)-2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।  

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*