NEET Topper 2022: जानिए पिछले वर्ष के NEET UG टॉपर्स के बारे में कंप्लीट जानकारी

1 minute read
जानिए पिछले वर्ष के NEET UG टॉपर्स के बारे में कंप्लीट जानकारी

इस वर्ष 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 07 मई 2023 को NEET UG एग्जाम दिया था। यह एग्जाम भारत के (मणिपुर राज्य को छोड़कर) 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था। NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे की थी। 

हालांकि अब जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सभी मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एग्जाम 2023 क्वालिफाइंग कटऑफ जारी करती है। जनरल कैटेगिरी के लिए पिछले वर्षों के विश्लेषण के अनुसार कटऑफ 50th पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40th पर्सेंटाइल था। NEET क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर 2023 NTA द्वारा neet.nta.nic.in पर NEET रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। पहले जनरल कैटेगिरी के लिए NEET कटऑफ पासिंग मार्क्स 715-117 था, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी के लिए यह 116-93 तक था।

NEET Topper 2022: जानते है पिछले वर्ष के NEET टॉपर्स के बारे में 

पिछले वर्ष NEET UG 2022 का रिजल्ट सितंबर के महीने में घोषित किया गया था। जिसमें राजस्थान की तनिष्का ने NEET UG एग्जाम में 99.99 प्रतिशत मार्क्स हासिल करते हुए पूरे देश में टॉप किया था। तनिष्का को 720 में से 715 स्कोर प्राप्त हुआ था और उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया था। वहीं तनिष्का के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा, तीसरे नंबर हृषिकेश नागभूषण गंगुले और चौथे स्थान पर कर्नाटक के रुचा पावाशे रहे थे। 

जानते है NEET UG के टॉप 10 टॉपर्स की कंप्लीट लिस्ट 

यहां NEET Topper 2022 के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:-

राज्य टॉपर्स रैंक मार्क्स 
राजस्थान तनिष्का715 
दिल्लीवत्स आशीष बत्रा715 
कर्नाटकहृषिकेश नागभूषण गंगुले 715 
कर्नाटकरुचा पावाशे715 
तेलंगाना एराबेली सिद्धार्थ राव 711
महाराष्ट्रऋषि विनय बाल्से 710 
पंजाब अर्पिता नारंग710 
कर्नाटककृष्णा एसआर 710 
गुजरात जील विपुल व्यास710 
जम्मू और कश्मीरहाज़िक परवीज़ लोन10 710 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। सभी प्राप्त आपत्तियों को हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

NEET UG 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*