NEET UG Result 2023: NEET UG रिजल्‍ट हुए घोषित, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं अपनी मार्कशीट, जानें इस वर्ष के टॉपर्स

1 minute read
NEET UG रिजल्‍ट हुए घोषित, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं अपनी मार्कशीट, जानें इस वर्ष के टॉपर्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG रिजल्ट 2023 मंगलवार 13 जून को NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। NEET रिजल्ट के साथ ही NTA ने ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ नंबर और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा कर दी है। 

जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

इस वर्ष NEET UG 2023 के टॉपर्स में तमिलनाडु ‘के प्रबंजन जे’ और आंध्र प्रदेश ‘बोरा वरुण चक्रवर्ती’ टॉप स्कोरर रहे हैं, जिन्होंने NEET UG एग्जाम में 99.99% मार्क्स हासिल किए हैं। इस वर्ष कुल 20.38 लाख कैंडिडेट्स में से 11.45 लाख ने सफलतापूर्वक एग्जाम में क्वालीफाई किया है। 

NEET UG Result 2023: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक 

यहां कैंडिडेट्स के लिए NEET UG रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्‍टेप 1: सबसे पहले आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • स्‍टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्‍टेप 3: अब अपने लॉगिन डिटेल्‍स जैसे रजिस्‍ट्रेशन नंबर आईडी फिल करें। 
  • स्‍टेप 4: सब्मिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 
  • स्टेप 5: अब अपना रिजल्ट ध्यानपूर्वक चेक करें। 
  • स्‍टेप 6: इसके बाद रिजल्‍ट की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें। 

NEET UG Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइटों की सूची

यहां कैंडिडेट्स के लिए NEET UG रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ अन्य प्रमुख वेबसाइट की सूची दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:-

  • neet.nta.nic.in 
  • ntaresults.nic.in 
  • nta.ac.in

NEET UG Result 2023: कैटेगरी वाइस इतने कैंडिडेट्स हुए क्‍वालीफाई

यहां NEET UG रिजल्ट 2023 का कैटेगरी वाइस क्‍वालीफाई कैंडिडेट्स नंबर के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सामान्य वर्ग – 312405
  • EWS वर्ग – 98322
  • OBC वर्ग – 525194
  • अनुसूचित जाति (SC) वर्ग – 153674
  • अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग – 56381

NEET UG Result 2023 के बाद इन प्रमुख कोर्सेज में स्टूडेंट्स ले सकते हैं एडमिशन 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कंडक्ट किया गया था। जिसमें 20.38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 07 मई 2023 को NEET UG एग्जाम दिया था।

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*