NEET UG 2023: NTA जल्द जारी करेगा NEET UG का हॉल टिकट, जानें एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
NTA Jald jari krega neet ug ka haal ticket jaane admit card aur exam date se sambandhit sabhi ahem jankariya

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट्स के लिए रेजिस्ट्रशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक NEET UG 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं वह जल्द ही अपना रजिस्ट्रशन कंप्लीट करें। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर NEET UG 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले, NTA (NEET UG) एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को उनके शहर के बारे में सूचित करने के लिए NEET UG एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

NEET UG एडमिट कार्ड और एडवांस इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने की पूरी जानकारी 

NEET UG कैंडिडेट्स यहां दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम ऑफिशियल वेबसाइट – neet.nta.nic.in से NEET UG  2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • स्टेप 2: होमपेज पर NEET UG 2023 एडमिट कार्ड या NEET UG 2023 एडवांस इंटिमेशन स्लिप” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब नए टैब में आप एप्लीकेशन नंबर, नाम और जन्म तिथि जैसी सभी आवश्यक जानकारी फिल करें। 
  • स्टेप 4: इसके बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। अब आपका NEET UG 2023 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • स्टेप 5: NEET UG एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और भविष्य में रेफरेंस के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।  

NEET UG एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*