जानिए UP Board Ke Top Scorers Ki Inspirational Stories

1 minute read
UP Board Ke Top Scorers Ki Inspirational Stories

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ चुके हैं। रिजल्ट का प्रतिशत भी अच्छा रहा। टाॅपर्स के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की जा चुकी हैं, लेकिन दृढ़ निश्चय के साथ जो स्टूडेंट अपने जीवन के पहले मील के पत्थर को पार करते हैं उनके बारे में जानने के लिए कोई भी उत्सुक रहता है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की प्रतिक्रियाएं और प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं। इस ब्लाॅग में हम UP Board Ke Top Scorers Ki Inspirational Stories के बारे में जानेंगे।

UP Board 10th के 3 Topper Ki Inspirational Stories

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले हमारा ध्यान टाॅपर्स की ओर जाता है। 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान प्रियांशी सोनी, दूसरा स्थान कुशाग्र पांडे ने और तीसरा स्थान कृष्णा झा ने हासिल किया है। तीनों टाॅपर्स स्टेट के अलग-अलग हिस्से से है और तीनों की प्रेरणादायक कहानियां भी अलग हैं।

UP Board 10th 1st Topper : भाई और मां से मिली प्रेरणा तो प्रियांशी ने लहराया परचम

सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 590 अंक मिले हैं। 10वीं के रिजल्ट में स्टेट टाॅपर पर सबकी निगाहें रुक गईं, क्योंकि टॉप करने वाली प्रियांशी के संघर्ष की कहानी बहुत कुछ बयां करती है। प्रियांशी के पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। उन्होंने बताया कि वह 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करती थीं। प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय मां आशा सोनी और बड़े भाई सोनी को दिया है। प्रियांशी आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

UP Board 10th 2nd Topper : सेवा भावना का सपना संजोए आगे बढ़ रहे हैं कुशाग्र

कानपुर देहात क्षेत्र से आने वाले कुशाग्र पांडे ने 600 में से 587 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुशाग्र के पिता राजेश कुमार पांडे भी उसी विद्यालय के शिक्षक हैं, जहां से कुशाग्र पढ़ाई कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के तौर पर उनके पिता की सैलरी काफी कम है। कुशाग्र ने कहा कि हमें गरीबी का अहसास है। हमारा पूरा परिवार इस चीज को समझता है। मेरे पापा घर चलाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। कुशाग्र ने कहा कि स्कूल से काफी मोटिवेशन मिलता है और वह डाॅक्टर बनकर सेवा करना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।

UP Board 10th 3rd Topper : एक कमरे के घर में रहते हैं कृष्णा, माला पिरोते हैं पिता

मथुरा जिले के परखम स्थित बीकेजीएस इंटर कालेज के छात्र कृष्णा झा को 600 में से 586 अंक मिले हैं और उन्होंने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। जब उनका रिजल्ट आया तो उनके पिता माला पिरो रहे थे। कृष्णा अपने परिवार के साथ एक कमरे के घर पर रहते हैं। कृष्णा के पिता बंटी झा तुलसी की माला पिरोने का काम करते हैं। उनकी बड़ी बहन दिव्या पढ़ाई कर रही हैं। कृष्णा ने बताया कि मां ने समय का सदुपयोग करना सिखाया और बड़ी बहन पढ़ाई में मदद करती है। वह सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। 

UP Board 12th के 3 Topper Ki Inspirational Stories

यूपी बोर्ड के 12वीं के 3 टाॅपर्स की कहानी सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। स्टेट टाॅपर शुभ छपरा, दूसरे नंबर पर रहे सौरभ गंगवार और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान व स्टेट में तीसरी रैंक प्राप्त करने वाली अनामिका की कहानी धैर्य और लगन का बखान करती है। तीनों ने कड़ी मेहनत और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपनी सफलता का उजाला बिखेरा है।

UP Board 12th 1st Topper : आईएएस बनना चाहते हैं शुभ छपरा, मेहनत को बताया सर्वोत्तम

12वीं की बोर्ड परीक्षा में महोबा जिले के शुभ छपरा ने स्टेट टॉप किया है। उन्होंने बोर्ड के एग्जाम में 97.80 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 500 में कुल 489 अंक प्राप्त हुए हैं। शुभ ने बताया कि वे अपने डाउट्स क्लियर करने के लिए YouTube की भी मदद लेते थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने वे स्कूल और ट्यूशन की पढ़ाई के अलावा रोज 8 घंटे की पढ़ाई करते थे। शुभ छपरा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और दोनों भाइयों को दिया है। शुभ ने कहा कि मेहनत करोगे तो नतीजे अच्छे आएंगे। वह ग्रेजुएशन करने के साथ सिविल सर्विस एग्जाम यानी आईएएस बनने की फोकस्ड रहेंगे। शुभ ने कहा कि वह आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

UP Board 12th 2nd Topper : माता-पिता के सपने को सच करना चाहते हैं सौरभ गंगवार

यूपी बोर्ड में 12वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले सौरभ गंगवार पीलीभीत के निवासी हैं। सौरभ गंगवार को 97.20 प्रतिशत अंक मिले हैं और उनके पिता नरेंद्र गंगवार किसान हैं। मां मीना देवी शिक्षामित्र हैं। सौरभ सिंह ने कहा कि मेहनत से ही आगे की पढ़ाई करूंगा और माता-पिता का सपना साकार करूंगा। सौरभ ने इसी साल जेईई मेंस क्वालीफाई कर लिया है। अब एडवांस के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवा अधिकारी बनकर अपने माता-पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं।

UP Board 12th 3rd Topper : डिफेंस से मिलती है अनामिका को प्रेरणा, एनडीए अफसर बनने का है सपना

सेना का नाम सुनते ही हमारे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है, कुछ यही कहानी है यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली अनामिका की। इटावा की रहने वाली अनामिका ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनामिका अपनी सफलता का शिक्षकों और घरवालों को देती हैं। अनामिका ने बताया कि वह मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी रखती हैं। टीवी भी 5-10 मिनट के लिए ही देखती हैं। लगन और कड़ी मेहनत से अपने हुनर की अलग शिखर तक पहुंचाने वाली अनामिका डिफेंस में जाना चाहती हैं और एनडीए का एग्जाम पास करके देश सेवा करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ेंः

UP Board Result 2023: 12वीं की परीक्षा में महोबा जिले के शुभ छपरा ने किया टॉप
UP Board 10th Result 2023 : पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, IAS बनने का सपना रखने वाली प्रियांशी सोनी लायीं हाई स्कूल में 98.33%
UP Board Result 2023: टॉपर्स को 1 लाख कैश और लैपटॉप देगी योगी सरकार

उम्मीद है कि आपको इस ब्लाॅग में UP Board Ke Top Scorers Ki Inspirational Stories जानने को मिली होंगी। यदि आपको यह ब्लॉग पसंद आया है, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*