NEET UG Exam 2023: मणिपुर कैंडिडेट्स के लिए NTA ने जारी की NEET UG और CUET UG की रिवाइज्ड डेट्स

1 minute read
मणिपुर कैंडिडेट्स के लिए NTA ने जारी की NEET UG और CUET UG की रिवाइज्ड डेट्स

NEET UG Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मणिपुर राज्य के NEET कैंडिडेट्स के लिए NEET UG और CUET UG की एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स जारी कर दी है। संभावित डेट्स के अनुसार NEET UG एग्जाम 03 जून से 05 जून के बीच कंडक्ट किया जा सकता है। आपको बता दे कि मणिपुर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए NEET UG और CUET UG एग्जाम स्थगित कर दिए गए थे। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG का शेडूयल जारी कर सकती है। स्टूडेंट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट  https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG और CUET UG पर सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।  

NTA ने मणिपुर के राज्य प्रशासन और मणिपुर की राज्य सरकार के परामर्श से कानून-व्यवस्था की स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है और मणिपुर के कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर्स देने का फैसला किया है। इसके साथ ही एग्जाम के लिए शहर बदलने का विकल्प मणिपुर राज्य के उन कैंडिडेट्स के लिए भी उपलब्ध रहेगा, जो कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण NEET UG 2023 और CUET UG 2023 में उपस्थित नहीं हुए हैं या जो एग्जाम के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएं थे। 

NEET UG Exam 2023: मणिपुर कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए इन शहरों को चुन सकते हैं:-

  • इम्फाल, मणिपुर 
  • अइज़ोल, मिज़ोरम 
  • कोहिमा, नागालैंड 
  • शिलॉन्ग, मेघालय 
  • गुवाहाटी, असम 
  • जोरहट, असम 
  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल 
  • दिल्ली 
  • बेंगलुरु, कर्नाटक 

जानिए NEET UG और CUET UG एग्जाम की डेट्स 

यहां कैंडिडेट्स के लिए NEET UG और CUET UG एग्जाम की डेट्स दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

एग्जामिनेशन मोड ऑफ एग्जामिनेशन संभावित डेट्स 
NEET UG ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर)03 से 05 जून 2023 के मध्य 
CUET UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड 05,06,07 और 08 जून 2023 
CUET PG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड05 से 17 जून 2023 

NEET UG Exam 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। सभी प्राप्त आपत्तियों को हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*