NEET UG 2023: OCI कैंडिडेट्स भी भारत में मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए मानें जाएंगे योग्य, जानिए पूरी खबर

1 minute read
NEET UG 2023 OCI candidates bhi bharat me medical courses me admission ke liye mane jayenge yogya, jaaniye puri khabar

हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2023 इनफार्मेशन बुलेटिन को 3 मार्च को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुसार संशोधित किया है। इस संशोधन के अनुसार, ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) श्रेणी के कैंडिडेट्स भी अब भारतीय नागरिकों के लिए रिजर्व्ड मेडिकल कोर्सेज के लिए अप्लाई करने के एलिजिबल होंगे।

NEET UG 2023  भारत के ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कैटेगिरी से संबंधित एप्लीकेंट भी अब भारत में MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc  इत्यादि मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए एलिजिबल मानें जाएंगे। इससे पहले OCI कैंडिडेट्स को नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) कैंडिडेट्स के बराबर माना जाता था और भारतीय नागरिकों के लिए विशेष रूप से रिजर्व सीटों पर एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल नहीं माना जाता था। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

NEET UG 2023 एप्लीकेशन प्रोसेस 

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट्स के लिए रेजिस्ट्रशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक NEET UG 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं वह जल्द ही अपना रजिस्ट्रशन कंप्लीट करें। 

NEET UG 2023 एग्जाम डेट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*