CUET UG Result 2023 : इस तारीख को आएगा परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
CUET UG Result 2023

CUET UG Result 2023 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। CUET UG 2023 की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। CUET UG Result 2023 की ताजा अपडेट के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) CUET UG Result अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जल्द जारी करेगी।  

रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीद्वार इसे सीयूईटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीद्वारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ की आवश्यकता होगी।  

                परीक्षा का नाम               CUET UG 2023 
                कंडक्टिंग वॉडी        नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 
                  एग्जाम मोड           कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
              आधिकारिक वेबसाइट             cuet.samarth.ac.in 

CUET UG Result 2023: इस दिन होगी रिजल्ट की घोषणा 

आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 21 मई से 23 जून 2023 तक CUET UG की परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसके बाद से उम्मीद्वारों की नज़र परीक्षा के परिणामों पर टिकी हुई है। ऐसे में अब यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीशन ने रिजल्ट की घोषणा की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीयूईटी रिजल्ट 2023 15 जुलाई, 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।

चेयरमैन ने बताया कि सीयूईटी परिणाम के साथ साथ सीयूईटी क्वालिफाइंग मार्क्स 2023 भी जारी किया जायेगा। इससे पहले एनटीए द्वारा प्रोविजनल CUET UG 2023 आंसर की जारी किया जा चुका है। 

CUET UG Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले उम्मीदवार CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं। 
  • यहाँ होम पेज पर आपको CUET UG Result 2023 का लिंक दिखेगा, इसपर क्लिक करें। 
  • अपने लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज कर, सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद  CUET UG Result 2023 आपको स्क्रीन पर दिखेगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*