NEET UG 2023: कैंडिडेट्स 13 अप्रैल तक neet.nta.nic.in पर कर सकते है ऑनलाइन आवेदन, जानें एग्जाम से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
Candidates 13 april tak neet.nta.nic.in par kar sakte hai online aavedan jaane exam se sambndhit sabhi ahem jankariya

NEET UG 2023 के लिए आज फिर से एप्लीकेशन विंडो खुल गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 11 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2023 की रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन विंडो फिर से ओपन होने जा रही है। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए पहले रजिस्टर्ड कराया था पर एप्लीकेशन फॉर्म जमा नहीं कर सके थे या फिर जिन कैंडिडेट्स को NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करना है, वे कैंडिडेट्स अपना फॉर्म neet.nta.nic.in पर जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो 13 अप्रैल की रात 11:59 बजे तक ओपन रहेगी।

NTA ने सभी कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरने को कहा है क्योंकि  इस बार एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद कोई करेक्शन विंडो ओपन नहीं की जाएंगी। पहली विंडो में फॉर्म सबमिट करने वाले कैंडिडेट्स के लिए NEET UG 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 8 से 10 अप्रैल के बीच ओपन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन: एप्लीकेशन फॉर्म भरने के स्टेप्स

NEET UG 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए स्टेप्स नीचे जानिए-

  • NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स और एड्रेस फिल करकर खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद सिस्टम जनरेटेड रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके, NTA NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा फिल करें। 
  • अब अपनी स्कैन किए गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें जिसमें कैंडिडेट की फोटो, हस्ताक्षर, क्लास 10th के डॉक्यूमेंट और कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) तो उसे शामिल करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस की ऑनलाइन पेमेंट करें और अब अपना नीट यूजी एप्लीकेशन को जमा करें।
  • अब कैंडिडेट अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म सेव करने इसका प्रिंट अपने पास संभाल कर रखें।

यह भी पढ़ें – NEET PG 2023: कैंडिडेट्स को NEET PG कॉउंसलिंग के लिए इन जरुरी डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत, जानें कॉउंसलिंग से संबंधित सभी अहम जानकारियां

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*