Haryana NEET UG 2023 Counselling: रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन  

1 minute read

Haryana NEET UG 2023 Counselling: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (DMER) ने हरियाणा राज्य में NEET UG काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। 

सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (DMER) की ऑफिशियल वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाकर हरियाणा MBBS 2023 एडमिशन सत्र के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 जुलाई तक हैं। आखिरी तारीख के बाद कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी। 

इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हरियाणा DMER की ऑफिशियल वेबसाइट   uhsrugcounselling.com को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें – WB NEET UG Counselling 2023

Haryana NEET UG 2023 Counselling रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले हरियाणा DMER की ऑफिशियल वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब आप जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे NEET एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट को अपने रजिस्टड मोबाइल नंबर और ईमेल पर कन्फर्मेशन मेसेज से रूप में एप्लीकेशन सबमिट की जानकारी प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें – Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023
यह भी पढ़ें – UP NEET UG Counselling 2023

Haryana NEET UG 2023 Counselling: कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को Haryana NEET UG 2023 Counselling की डेट्स के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024
यह भी पढ़ें – Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling
यह भी पढ़ें – Gujarat NEET UG Counselling 2023

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*