Lal Bahadur Shastri Quotes: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार, जो करेंगी आपको प्रेरित

1 minute read
Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi

लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार सही मायनों में युवाओं को आज भी अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करने के लिए प्रेरित करते हैं। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आजादी से पहले और आजाद भारत में अपनी निर्णयों से भारत का मान बढ़ाने का काम किया। लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपना सारा जीवन सादगी से जिया और भारत की उन्नति के लिए अनेक कदम उठाए। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार अवश्य पढ़ने चाहिए ताकि उनके जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आ सके और वे अपना जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर सकें। इस पोस्ट के माध्यम से आप भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘लाल बहादुर शास्त्री’ जी के जीवन के बारे में जान पाएंगे। Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi के ब्लॉग के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री के विचार पढ़ें जा सकते हैं, जो आपको सदा प्रेरित करेंगे।

कौन थे लाल बहादुर शास्त्री?

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi के बारे में जानने से पहले आपको लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय अवश्य जरूर पढ़ लेना आवश्यक है। श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे। जब लाल बहादुर शास्त्री केवल डेढ़ वर्ष के थे, तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। उनकी माँ अपने तीनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर जाकर बस गईं। उस छोटे-से शहर में लाल बहादुर की स्कूली शिक्षा कुछ खास नहीं रही लेकिन पढ़ने की ललक और शास्त्री जी के परिवार की सादगी ने गरीबी की मार पड़ने के बावजूद भी उनका बचपन खुशहाली के साथ बीता।

उन्हें वाराणसी में चाचा के साथ रहने के लिए भेज दिया गया था ताकि वे उच्च विद्यालय की शिक्षा प्राप्त कर सकें। घर पर सब उन्हें नन्हे के नाम से पुकारते थे। वे कई मील की दूरी नंगे पांव से ही तय कर विद्यालय जाते थे, संघर्षों के इसी महान दौर ने शास्त्री जी को मजबूत बनाया।

गांधी जी ने असहयोग आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने देशवासियों से आह्वान किया था, इस समय लाल बहादुर शास्त्री केवल सोलह वर्ष के थे। उन्होंने महात्मा गांधी के इस आह्वान पर अपनी पढ़ाई छोड़ देने का निर्णय कर लिया था। उनके इस निर्णय ने उनकी मां की उम्मीदें तोड़ दीं।

लाल बहादुर शास्त्री ब्रिटिश शासन की अवज्ञा में स्थापित राष्ट्रीय संस्थानों में से एक वाराणसी के काशी विद्या पीठ में शामिल हुए। यहाँ वे महान विद्वानों एवं देश के राष्ट्रवादियों के प्रभाव में आए। विद्या पीठ द्वारा उन्हें प्रदत्त स्नातक की डिग्री का नाम ‘शास्त्री’ था लेकिन लोगों के दिमाग में यह उनके नाम के एक भाग के रूप में बस गया।

पंडित नेहरु की मृत्यु हो जाने के कारण 9 जून 1964 में शास्त्री जी को प्रधानमंत्री पद पर मनोनित किया गया। शास्त्री जी देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने, जिनके शासनकाल में भारत-पाकिस्तान का युद्ध भी हुआ, और इस युद्ध में नेतृत्व की निर्णायक स्तिथि में रहकर भारत ने जीत हासिल की। ताशकंद में रहस्मई ढंग से 11 जनवरी 1966 को शास्त्री जी का निधन हुआ।

लाल बहादुर शास्त्री के विचार – Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi

टॉप 10 Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi निम्नवत हैं, लाल बहादुर शास्त्री के विचार सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगे-

हमें शांति के लिए उतनी ही बहादुरी से लड़ना चाहिए, जितना हम युद्ध में लड़ते हैं।

मैं किसी दूसरे को सलाह दूं और मैं खुद उस पर अमल ना करू तो मैं असहज महसूस करता हूँ।

हम न केवल अपने लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास करते हैं।

हम स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं, प्रत्येक देश के लोगों के लिए आजादी, बाहरी हस्तक्षेप के बिना, अपने खुद की नियति बनाने के लिए स्वतंत्रता।

आजादी का संरक्षण अकेले सैनिकों का काम नहीं है। पूरे देश को मजबूत होना है।

शासन के मूल विचार, जैसा कि मैंने इसे देखा है, समाज में एकता रखनी है ताकि वह अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सके और आगे बढ़ सके।

सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसक साधनों से नहीं आ सकते हैं।

कानून के शासन का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की मूल संरचना को बनाए रखा जा सके और आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञान और वैज्ञानिक कार्यों में सफलता असीमित या बड़े संसाधनों का प्रावधान करने से नहीं मिलती बल्कि यह समस्याओं और उद्दश्यों को बुद्धिमानी और सतर्कता से चुनने से मिलती है और सबसे बढ़कर जो चीज चाहिए वो है निरंतर कठोर परिश्रम।

मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्‍यों की तरफ बढ़ सके।

यह भी पढ़ें : नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरी

विद्यार्थियों के लिए लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार

लाल बहादुर शास्त्री के विचार विद्यार्थियों को हमेशा ही एक नई दिशा दिखाने का कार्य तो करेंगे ही, साथ ही शिक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को समझाएंगे। विद्यार्थियों के लिए Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं-

अनुशासन और एकता ही किसी देश की ताकत होती है।

देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बिमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

हर कार्य की अपनी एक गरिमा है और हर कार्य को अपनी पूरी क्षमता से करने में ही संतोष प्राप्त होता है।

कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।

देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है।

हमारा रास्ता सीधा और स्पष्ट है। अपने देश में सबके लिए स्वतंत्रता और संपन्नता के साथ समाजवादी लोकतंत्र की स्थापना और अन्य सभी देशों के साथ विश्व शांति और मित्रता का संबंध रखना।

जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्तव्य होता है।

हमें एक साथ मिलकर किसी भी प्रकार के अपेक्षित बलिदान के लिए दृढ़तापूर्वक तत्पर रहना है।

विज्ञान और वैज्ञानिक कार्यों में सफलता असीमित या बड़े संसाधनों का प्रावधान करने से नहीं मिलती बल्कि यह समस्याओं और उद्दश्यों को बुद्धिमानी और सतर्कता से चुनने से मिलती है और सबसे बढ़कर जो चीज चाहिए वो है निरंतर कठोर परिश्रम।

हम सभी को अपने – अपने क्षेत्रों में उसी समर्पण, उसी उत्साह और उसी संकल्प तथा उसी भावना के साथ काम करना होगा जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है। और यह सिर्फ बोलना नहीं है, बल्कि वास्तविकता में कर के दिखाना है।

मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि बल का बल से सामना होगा और हमारे खिलाफ़ आक्रामकता कभी भी सफ़ल नहीं होने दी जायेगी।

यह भी पढ़ें : सफलता पर आधारित प्रेरक विचार, जो आपको प्रेरणा से भर देंगे!

लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरणादाई विचार

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi आपके लिए एक प्रेरणा का काम करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री के विचार निम्नलिखित हैं-

हम केवल दुनिया में केवल तभी सम्मान पा सकते हैं अगर हम आंतरिक रूप से मजबूत हैं और हमारे देश से गरीबी और बेरोजगारी को खत्म कर दे।

हमें उन कठिनाइयों पर विजय पानी है जो हमारे सामने आती हैं और हमारे देश की खुशी और समृद्धि के लिए दृढ़ता से काम करना चाहिए।

आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे जरूरी हैं, जिससे हम अपने सबसे बड़े दुश्मन ‘ गरीबी ‘ और ‘ बेरोजगारी ‘ से लड़ सकें।

हम उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद के अंत के लिए पूर्ण समर्थन देना अपना नैतिक कर्तव्य समझेंगे, ताकि हर जगह लोग अपने भाग्यनिर्माण के लिए स्वतंत्र हों।

जो शासन करते हैं, उन्हे देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं। अंततः जनता ही मुखिया होती है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे पास बड़ी परियोजनाएं, बड़े उद्योग, बुनियादी उद्योग हैं, लेकिन यह सबसे महत्वपूर्ण है कि हम आम आदमी को देखें, जो समाज का सबसे कमजोर तत्व है।

हमारा रास्ता सीधा और स्पष्ट है। अपने देश में सबके लिए स्वतंत्रता और संपन्नता के साथ समाजवादी लोकतंत्र की स्थापना और अन्य सभी देशों के साथ विश्व शांति और मित्रता का संबंध रखना।

हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना।

जय जवान जय किसान

यह भी पढ़ें : पढ़िए बिपिन चंद्र पाल के प्रेरक कथन, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे!

लाल बहादुर शास्त्री के सामाजिक विचार

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको लाल बहादुर शास्त्री के सामाजिक विचारों के बारे में पढ़ने को मिल जाएगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

अगर एक आदमी भी बोल दे की वो छुआछूत से पीड़ित है, तो भारत को शर्म से सर झुका देना चाहिए।

लोगों को सच्चा लोकतंत्र और स्वराज कभी भी हिंसा और असत्य से प्राप्त नहीं हो सकता।

हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना।

हम सिर्फ खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

उसकी जाति, रंग या नस्ल जो भी हो, हम एक व्यक्ति के रूप में मनुष्य की गरिमा में और उसके बेहतर, संपूर्ण और समृद्ध जीवन के लिए उसके अधिकार पर विश्वास करते हैं।

दोनों देशों की आम जनता की समस्याएं, आशाएं और आकांक्षाएं एक समान है। उन्हे लड़ाई – झगड़ा और गोला – बारूद नहीं , बल्कि रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता है।

भ्रष्टाचार को पकड़ना बहुत कठिन काम है लेकिन मैं पूरे जोर के साथ कहता हूं कि यदि हम इस समस्या से गंभीरता और दृढ़ संकल्प के साथ नहीं निपटते हैं तो हम अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में असफल होंगे।

जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्तव्य होता है। हमें एक साथ मिलकर किसी भी प्रकार के अपेक्षित बलिदान के लिए दृढ़तापूर्वक तत्पर रहना है।

देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बिमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे जरूरी हैं, जिससे हम अपने सबसे बड़े दुश्मन ‘ गरीबी ‘ और ‘ बेरोजगारी ‘ से लड़ सकें।

यह भी देखें : धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन

लाल बहादुर शास्त्री के अन्य महत्वपूर्ण कोट्स – Quotes by Lal Bahadur Shastri

इस ब्लॉग में आपको Quotes by Lal Bahadur Shastri पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो कि आपको जीवनभर प्रेरित करने का काम करेंगे। Quotes by Lal Bahadur Shastri कुछ इस प्रकार है;

यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।

हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं

मेरे समझ से प्रशासन का मूल विचार यह होना चाहिए की समाज को एकजुट रखा जाए ताकि वह विकास कर, अपने लक्ष्यों को पूरा कर सके।

संबंधित आर्टिकल

पढ़ें फ्रेंडशिप डे पर प्रेरक कथनपढ़ें हिंदी में कुछ इंट्रस्टिंग काइंडनेस कोट्स
महापुरूषों के अनमोल विचार, जो करेंगे आपको प्रेरितसंघर्षों से पनपती सफलता पर आधारित कुछ इंट्रस्टिंग कोट्स
अब्राहम लिंकन के वो अनमोल विचार, जो करेंगे आपको प्रेरित!पढ़िए विश्व कविता दिवस पर समाज का साहित्य से परिचय करवाते प्रेरक विचार
पढ़ें नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरीअंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पढ़िए समाज में जागरूकता का संचार करने वाले सुविचार
पढ़िए वो प्रेरक विचार जो संघर्ष के समय में आपको प्रेरित करेंगे!पढ़िए मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित अनमोल विचार!
पढ़िए वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रेरित करने वाले अनमोल विचारवर्ल्ड कप के आगाज़ से पहले पढ़िए क्रिकेट खेल पर आधारित अनमोल विचार
पढ़िए हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी के अनमोल विचारपढ़िए रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के अनमोल विचार
पढ़िए रविदास जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचारपढ़िए विश्वकर्मा जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचार
पढ़िए होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारपढ़िए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार
पढ़िए स्वामी रामकृष्ण परमहंस को प्रेरित करने वाले प्रेरक विचारपढ़िए धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन
पढ़िए मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचारपढ़िए उत्कल दिवस का उत्सव मनाने वाले विचार
श्रीमद्भगवत गीता के अनमोल ज्ञान पर आधारित कोट्स प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा पर आधारित इंट्रस्टिंग कोट्स

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में आपको Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi को पढ़ने का अवसर मिला होगा, जिनका उद्देश्य समाज को संगठित करना है। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*