Lal Bahadur Shastri Slogans in Hindi: पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एक ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन में कई अनमोल नारे दिए। लाल बहादुर शास्त्री के नारे समय-समय पर भारतीय जनमानस को प्रेरित करने का काम करते हैं। शास्त्री जी के नारे पढ़कर हर भारतीय गर्व की अनुभूति करने के साथ-साथ, राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकते हैं। लाल बहादुर शास्त्री के नारे उनके महत्वपूर्ण नेतृत्व और उनके अतुल्नीय योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ, आपको उनकी सादगी, ईमानदारी और सेवा की भावना के बारे में जानने को मिलेगा। लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर समाज को जगाने का काम करने वाले नारे आपके लिए इस ब्लॉग में दिए गए हैं। आईये जान लेते हैं लाल बहादुर शास्त्री के नारे (Lal Bahadur Shastri Slogans in Hindi) के बारे में विस्तार से।
This Blog Includes:
लाल बहादुर शास्त्री के नारे – Lal Bahadur Shastri Slogans in Hindi
लाल बहादुर शास्त्री के नारे (Lal Bahadur Shastri Slogans in Hindi) सही मायनों में हर भारतीय को प्रेरित करते हैं। वे हमें बताते हैं कि हमें एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए क्या करना चाहिए।
“जय जवान, जय किसान”
यह नारा शास्त्री जी द्वारा दिया गया था, जो आज भी भारत के लिए एक प्रेरणा है। यह नारा देश की रक्षा करने वाले जवानों और देश की खाद्यान्न आपूर्ति के लिए काम करने वाले किसानों के लिए सम्मान व्यक्त करता है।
“जब तक दुनिया में एक भी भूखा व्यक्ति है, तब तक मेरा काम पूरा नहीं हुआ है।”
यह शास्त्री जी का एक ऐसा नारा है जो हमें एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें अपने आसपास के लोगों की मदद करने और एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए काम करने की आवश्यकता है जहां कोई भूखा न हो।
“सत्य और अहिंसा ही मेरे जीवन के दो आधार हैं।”
यह शास्त्री जी का एक ऐसा नारा है जो हमें सही और गलत के बीच अंतर करने और हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
“एकता में शक्ति है।”
यह शास्त्री जी का एक ऐसा नारा है जो हमें एकता के महत्व के बारे में याद दिलाता है। यह हमें बताता है कि हमें एक साथ काम करने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें – लाल बहादुर शास्त्री पर 10 लाइन
लाल बहादुर शास्त्री के अन्य महत्वपूर्ण नारे
लाल बहादुर शास्त्री के अन्य महत्वपूर्ण नारे इस प्रकार हैं:
यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।
हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।
हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना।
कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।
देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।
यह भी पढ़ें : 40+ सादगी और दृढ़ संकल्प की मिसाल बनते, लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार
लाल बहादुर शास्त्री के नारे का महत्व
लाल बहादुर शास्त्री के नारे (Lal Bahadur Shastri Slogans in Hindi) उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय जनता द्वारा उनके समर्थन में प्रस्तुत किए गए थे। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में देश के विकास और सुरक्षा के प्रति जनसमर्थन का प्रतीक बने थे। ये नारे समय-समय पर हर भारतीय को प्रेरित करने के साथ-साथ, देशहित में उनके योगदान और महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाते हैं।
“जय जवान, जय किसान” नारे का महत्व
“जय जवान, जय किसान!” : यह नारा लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा दिया गया था। इसका उद्घाटन शास्त्री जी ने 1965 में हुई भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान किया था, जब वह देश की सुरक्षा और किसानों के हकों की रक्षा के लिए आगे आए थे। यह नारा आज भी भारतीय समाज में प्रसिद्ध है और शास्त्री जी के नेतृत्व को स्मरणशीलता से याद करने का सिंबल बना हुआ है।
यह नारा देश की रक्षा करने वाले जवानों और देश की खाद्यान्न आपूर्ति के लिए काम करने वाले किसानों के लिए सम्मान व्यक्त करता है। “जय जवान” शब्द देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिए सम्मान व्यक्त करता है। जवान हमारे देश की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार रहते हैं। वे देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। “जय किसान” शब्द देश की खाद्यान्न आपूर्ति के लिए काम करने वाले किसानों के लिए सम्मान व्यक्त करता है। किसान हमारे देश की खाद्यान्न आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे कड़ी मेहनत करके हमारे देश को खाद्यान्न प्रदान करते हैं।
“जय जवान, जय किसान” नारा हमें याद दिलाता है कि हम अपने देश की रक्षा करने वाले जवानों और देश की खाद्यान्न आपूर्ति के लिए काम करने वाले किसानों का सम्मान करें। हमें इन लोगों के योगदान के लिए आभारी होना चाहिए।
सम्बंधित आर्टिकल्स
FAQs
लाल बहादुर शास्त्री का सबसे प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” है।
‘जय जवान, जय किसान’ का एक लोकप्रिय नारा है, जो देश की उन्नति के लिए भारतीय सेना और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन पर स्वतंत्रता संग्राम के समय महात्मा गांधी के विचारों का बेहद प्रभाव पड़ा था। सही मायनों में उनके नारे और विचार जैसे “सादा जीवन, उच्च विचार” ने स्वतंत्रता सेनानियों और आम जनता को प्रेरित किया।
“जय जवान, जय किसान” एक ऐसा नारा है, जो वर्तमान समय में भी आत्मनिर्भर भारत, किसानों के सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय जनमानस को प्रेरित करने का काम करते हैं।
युवाओं को शास्त्री जी के नारों से युवाओं को सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। सही मायनों में हमें उनके नारे यह सिखाते हैं कि देश की प्रगति के लिए मेहनत, समर्पण और आत्मनिर्भरता आवश्यक है।
“जय जवान, जय किसान” का नारा लाल बहादुर शास्त्री द्वारा वर्ष 1965 में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक रैली के दौरान दिया था। यह एक ऐसा नारा था, जो आगे चलकर देश की एकता और विकास का प्रतीक बन गया।
लाल बहादुर शास्त्री के नारों ने हमेशा भारतीय राजनीति में नैतिकता, सादगी और आत्मनिर्भरता की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।
लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसे जननेता थे, जिनके विचारों ने विभिन्न प्रकार के आदर्श वाक्यों को जन्म दिया। ऐसे में उनका लोकप्रिय आदर्श वाक्य “सादा जीवन, उच्च विचार” है।
आशा है कि इस लेख में आपको लाल बहादुर शास्त्री के नारे (Lal Bahadur Shastri Slogans in Hindi) पसंद आए होंगे। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।