Savitribai Phule Quotes in Hindi: पढ़िए सावित्रीबाई फुले के वो विचार, जो आपको जीवनभर प्रेरित करेंगे

1 minute read
Savitribai Phule Quotes in Hindi

समय-समय पर भारत में ऐसे समाज सुधारकों ने जन्म लिया, जिन्होंने समाज के कल्याण के लिए ऐसे महान काम किए कि जिनके बाद इतिहास में उनका नाम अमर हो गया। भारत में जन्में कई ऐसे महान समाज सुधारकों ने विश्व को भारत की मूल पहचान सनातन संस्कृति से परिचित करवाया। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को ऐसे ही महान समाज सुधारकों के विचारों को अवश्य पढ़ लेना चाहिए, जिनके विचारों से विद्यार्थी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे ही महान दार्शनिकों में से एक ‘सावित्रीबाई फुले’ भी थीं। इस ब्लॉग में आप Savitribai Phule Quotes in Hindi को पढ़ पाएंगे, जो आपको जीवनभर प्रेरित करेंगे। सावित्रीबाई फुले के महान विचारों को जानने के लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

कौन थीं सावित्रीबाई फुले?

Savitribai Phule Quotes in Hindi के बारे में जानने से पहले आपको सावित्रीबाई फुले के बारे में जान लेना अति आवश्यक है। सावित्रीबाई फुले भारत की एक अग्रणी सामाजिक सुधारक थीं, जिन्होंने 19वीं सदी में महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों तथा जाति भेदभाव को मिटने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षिका का भी दर्जा प्राप्त है और वे महिला आंदोलन की अग्रणी हस्तियों में से एक हैं।

सावित्रीबाई फुले जी का जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र में हुआ था। सावित्रीबाई पहली महिला शिक्षक के रूप में जानी जाती हैं, जिन्होंने भारत में पहली-सर्व-बालिका विद्यालय में पढ़ाया। उन्होंने अपना सारा जीवन वंचितों के उत्थान और अछूतों को समाज का एक समान हिस्सा बनाकर जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया।

वर्ष 1852 में उन्होंने अछूत लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला और उन्हें मुफ्त में पढ़ाकर भारत की पहली महिला शिक्षक बनीं। सावित्रीबाई फुले जी का निधन 10 मार्च, 1897 को हुआ था।

यह भी पढ़ें: सावित्रीबाई फुले: जानेंं भारत की पहली महिला शिक्षक के बारे में

टॉप 10 Savitribai Phule Quotes in Hindi

टॉप 10 Savitribai Phule Quotes in Hindi निम्नवत हैं, सावित्रीबाई फुले के विचार सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगे-

  1. ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे, बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद, जाओ, जाकर शिक्षा पाओ।
  2. स्त्रियां सिर्फ रसोई और खेत पर काम करने के लिए नहीं बनी है, वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती है।
  3. दलित औरतें शिक्षा की तब और अधिकारी हो जाती है, जब कोई उनके ऊपर जुल्म करता है।
  4. कोई तुम्हें कमजोर समझे इससे पहले,तुम्हें शिक्षा के महत्व को समझना होगा।
  5. हमारे शिक्षाविदों ने स्त्री शिक्षा को लेकर अधिक विश्वास नहीं दिखाया, जबकि हमारा इतिहास बताता है, पूर्व समय में महिलाएं भी विदुषी थी।
  6. पितृसत्तात्मक समाज यह कभी नहीं चाहेगा कि स्त्रियां उनकी बराबरी करें।
  7. शिक्षा स्वर्ग का मार्ग खोलता है, स्वयं को जानने का मौका देता है।
  8. हमारे जानी दुश्मन का नाम अज्ञान है, उसे धर दबोचो मजबूत पकड़कर पीटो और उसे जीवन से भगा दो।
  9. कब तक तुम गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी रहोगी, उठो और अपने,अधिकारों के लिए संघर्ष करो।
  10. एक सशक्त शिक्षित स्त्री सभ्य समाज का निर्माण कर सकती है।

यह भी पढ़ें : Essay on Savitribai Phule in Hindi : सावित्रीबाई फुले पर निबंध 100, 200 और 500 शब्दों में

विद्यार्थियों के लिए सावित्रीबाई फुले के अनमोल विचार

सावित्रीबाई फुले के विचार विद्यार्थियों को हमेशा ही एक नई दिशा दिखाने का कार्य तो करेंगे ही, साथ ही शिक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को समझाएंगे। विद्यार्थियों के लिए Savitribai Phule Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

  • शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप पूरे समुदाय को बदलने के लिए कर सकते हैं।
  • कोई तुम्हें कमजोर समझे, इससे पहले तुम्हे शिक्षा के महत्व को समझना होगा।
  • शिक्षा स्वर्ग का द्वार खोलती है, खुद को जानने का अवसर देती है।
  • मेरा मानना है कि शिक्षा हर महिला की मुक्ति की कुंजी है।
  • स्त्रियां सिर्फ रसोई और खेत पर काम करने के लिए नहीं बनी है, वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती हैं।
  • किसी और को शिक्षित करने से पहले आपको खुद को शिक्षित करना चाहिए।
  • बेटी के विवाह से पहले उसे शिक्षित बनाओ ताकि वह आसानी से अच्छे बुरे में फर्क कर सके।

सावित्रीबाई फुले के सामाजिक विचार

Savitribai Phule Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको सावित्रीबाई फुले के सामाजिक विचारों के बारे में पढ़ने को मिल जाएगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

  • तुम गाय, बकरी को सहलाते हो, नाग पंचमी पर नाग को दूध पिलाते हो, लेकिन दलितों को तुम इंसान नहीं, अछूत मानते हो।
  • देश में स्त्री साक्षरता की भारी कमी है, क्योंकि यहां की स्त्रियों को, कभी बंधन मुक्त होने ही नहीं दिया गया।
  • समाज तथा देश की प्रगति तब तक नहीं हो सकती, जब तक कि वहां कि महिलाएं शिक्षित ना हो।
  • जितना अधिक आप जानते हैं, आपके डरने की संभावना उतनी ही कम होगी।
  • चौका बर्तन से ज्यादा जरूरी है पढ़ाई, क्या तुम्हें मेरी बात समझ में आई?

Savitribai Phule Quotes in English

Savitribai Phule Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको Savitribai Phule Quotes in English भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. “Where there is knowledge, everything blossoms; without knowledge, all is lost.”
  2. “Education is the key to liberation for women.”
  3. “A girl who is educated is better than a thousand ignorant boys.”
  4. “If you educate a man, you educate an individual. If you educate a woman, you educate a whole family.
  5. “Caste and religion should not be the criteria for determining one’s worth.”
  6. “Every human being is born equal and should be treated with respect.”
  7. “Fighting against injustice is not a choice, it’s a responsibility.”
  8. “Silence in the face of injustice is complicity.”
  9. “The more they break me, the more determined I become.”
  10. “A woman’s power lies in her courage and resilience.”

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi

आशा है कि Savitribai Phule Quotes in Hindi के माध्यम से आपको सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा, जो कि आपको सदा प्रेरित करेगी। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*