Karnataka NEET UG 2023 Counselling: KEA ने NEET UG कॉउंसलिंग राउंड 2 का रिज्लट किया जारी, जानिए सभी लेटेस्ट अपडेट्स 

1 minute read
Karnataka NEET UG 2023 Counselling

Karnataka NEET UG 2023 Counselling: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आज यानी 06 सितंबर को कर्नाटक NEET UG काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिज्लट जारी कर दिया है। बता दें कि कॉउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी कैंडिडेट्स KEA की ऑफिशियल वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए जानते है Karnataka NEET UG 2023 Counselling से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी। 

ऐसे चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

यहाँ कैंडिडेट्स को Karnataka NEET UG 2023 Counselling राउंड 2 का रिज्लट चेक करने के कुछ स्टेप्स बताएं जा रहें है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं सकते हैं:-

  • सबसे पहले KEA की ऑफिशियल वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर जाकर ‘Karnataka NEET UG 2023 Seat Allotment Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अब कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए रिजल्ट की हार्डकॉपी का प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं। 

रिजल्ट के बाद कैंडिडेट्स को मिलेंगे चार विकल्प 

यहाँ कैंडिडेट्स को Karnataka NEET UG 2023 Counselling राउंड 2 के बाद मिलने वाले विकल्पों के बारे में संक्षिप्त में बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • विकल्प 1 – पहला विकल्प चुनने वाले कैंडिडेट्स को एलॉटेड सीट स्वीकार करके कॉलेज में तय समय पर रिपोर्ट करना होगा। ताकि सीट लॉक होने की पुष्टि की जा सकें। बता दें कि इस विकल्प के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स अगले कॉउंसलिंग राउंड के लिए नहीं जा सकेंगे। 
  • विकल्प 2 – वहीं दूसरा विकल्प चुनने का तात्पर्य है कि कैंडिडेट एलॉटेड सीट स्वीकार करने के लिए सहमत है, लेकिन अगले राउंड में भाग लेना चाहता है। ऐसे कैंडिडेट्स को एलॉटेड सीट की कॉलेज ट्यूशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • विकल्प 3 – यदि कोई कैंडिडेट ‘विकल्प 3’ सिलेक्ट करता है तो इसका तात्पर्य है कि वह एलॉटेड सीट छोड़ रहा है लेकिन NEET UG के अगले काउंसलिंग राउंड में भाग ले सकता है। 
  • विकल्प 4 – आपको बता दें कि, यदि कोई कैंडिडेट Karnataka NEET UG 2023 Counselling राउंड से बाहर निकलना चाहता है, तो वह ‘विकल्प 4’ सिलेक्ट कर सकता है।
ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*