NEET UG 2023: आज है NEET UG में रजिस्ट्रेशन करने की आख़िरी तारीख, जानें अप्लाई करने और एग्जाम डेट से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
Aaj hai neet ug me registration karne ki aakhri tarikh jaane apply karne aur exam date se sambndhit sabhi ahem jankariya

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सभी कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक NEET UG 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं वह जल्द ही अपना रजिस्ट्रशन कंप्लीट करें। आज रात 09 बजे के बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। 

NEET UG के लिए अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को कंप्लीट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को चेक कर लेना चाहिए क्योंकि NEET एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में अयोग्य होने पर कैंडिडेट को एंट्रेंस एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। NEET UG 2023 के लिए पूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में बताया जा रहा हैं। 

NEET UG 2023 एग्जाम में भारत के नागरिक, नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRIs), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs), भारत के ओवरसीज सिटिज़न्स (OCIs) और विदेशी नागरिक NEET 2023 की परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। जो कैंडिडेट्स NEET 2023 द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन्स को पूरा करते हो और निर्धारित डेट के भीतर एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करते हैं, वे अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए उपस्थित होने के एलिजिबल होंगे। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 Eligibility Criteria nta.ac.in पर हुआ जारी जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन: एप्लीकेशन फॉर्म भरने के स्टेप्स

NEET UG 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए स्टेप्स नीचे जानिए-

  • NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स और एड्रेस फिल करकर खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद सिस्टम जनरेटेड रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके, NTA NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा फिल करें। 
  • अब अपनी स्कैन किए गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें जिसमें कैंडिडेट की फोटो, हस्ताक्षर, क्लास 10th के डॉक्यूमेंट और कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) तो उसे शामिल करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस की ऑनलाइन पेमेंट करें और अब अपना नीट यूजी एप्लीकेशन को जमा करें।
  • अब कैंडिडेट अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म सेव करने इसका प्रिंट अपने पास संभाल कर रखें।

NEET UG एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: NTA जल्द जारी करेगा NEET UG का हॉल टिकट, जानें एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट से संबंधित सभी अहम जानकारियां

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: OCI कैंडिडेट्स भी भारत में मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए मानें जाएंगे योग्य, जानिए पूरी खबर

यह भी पढ़ें – NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*