जानें UPSC 2023 के लिए (प्रीलिम्स एग्जाम) का सम्पूर्ण सिलेबस,सभी टॉपिक्स की जानकारी सहित

1 minute read

UPSC भारत ही  नहीं बल्कि दुनिया के सबसे कठिन एग्ज़ाम्स में से एक है। UPSC सिविल सर्विसेस का एग्जाम  पास करने के बाद  लोग आईएएस या पीसीएस बनते हैं। समाज में आईएएस और पीसीएस की नौकरी बहुत ही रुतबे वाली नौकरी मानी जाती है। यही कारण है कि भारत में हर साल लाखों स्टूडेंट्स UPSC की तैयारी करते हैं जिसमें से लगभग 1000 स्टूडेंट्स से भी कम ही इस परीक्षा में पूरी तरह से सफल हो पाते हैं। UPSC की परीक्षा देने से पहले आपको उसके सिलेबस के बारे में पूरी तरह से पता होना बहुत ही ज़रूरी है। UPSC की परीक्षा तीन चरणों में होती है :  प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू। यहाँ UPSC 2023 प्रीलिम्स एग्जाम के लिए सिलेबस दिया जा रहा है। 

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम सिलेबस 2023 

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम का सिलेबस हर पेपर के लिए अलग होता है। आप पेपर के हिसाब से सिलेबस नीचे देख सकते हैं। 

UPSC प्रीलिम्स पेपर 1 : सामान्य अध्ययन 

UPSC प्रीलिम्स सिलेबस जानने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को देखें 

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं : इसके अंतर्गत वर्तमान में होने वाली देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे अभी कुछ दिन पहले भारत में जी 20 सम्मेलन हुआ था। ऐसे ही आजकल यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इसमें आपको देश विदेश की ऐसी ही घटनाओं से अवगत रहना होता है। 
  • भारत का इतिहास और भारतीय आंदोलन : इसमें मुख्यत: भारत का इतिहास और भारतीय आंदोलन से जुड़ी घटनाओं के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे : भारत का अंग्रेजों के खिलाफ ब्रिटिश राज में किया गया स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष आदि। 
  • भारतीय और विश्व भूगोल, भौतिक सामाजिक भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल : इसके अंतर्गत आपको भारत और विश्व के भूगोल के बारे में पढ़ना होता है। इसके अलावा इसमें  आपको भारत और वैश्विक संस्कृति के बारे में भी विस्तार से पढ़ना होता है। 
  • आर्थिक और सामाजिक विकास, सतत विकास,गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि। 
  • पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे :  इसके अंतर्गत आपको पर्यावरण से जुड़े विषयों जैसे जलवायु परिवर्तन के कारण और उपाय आदि के बारे में विस्तार से पढ़ना होता है। 
  • सामान्य विज्ञान : इस टॉपिक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की अवधारणाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। 

UPSC प्रीलिम्स पेपर 2 : सामान्य अध्ययन 2 (CSAT) सिलेबस 

  • कम्युनिकेशन स्किल सहित पारस्परिक कौशल : इसका उद्देश्य आपके व्यावहारिक ज्ञान और कम्युनिकेशन स्किल की जांच करना होता है। 
  • लॉजिकल रीजनिंग एंड एनाटिकल स्किल : इसके अंतर्गत लॉजिकल रीजनिंग और एनालिटिकल स्किल से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका उद्देश्य कैंडीडेट की लॉजिकल और एनालिटिकल क्षमता की जांच करना होता है। 
  • सामान्य मानसिक क्षमता : सामान्य मानसिक क्षमता का उद्देश्य एक कैंडीडेट  की मौखिक जानकारी को समझने और परिभाषित करने, संख्याओं और सूचनाओं को ग्राफिकल प्रारूप में समझने और सोचने और विभिन्न अवधारणाओं के बीच तार्किक संबंधों को मापने का होता है। 
  • बुनियादी संख्या (संख्या और उनके संबंध, परिमाण के आदेश, आदि) (कक्षा X स्तर), डेटा व्याख्या (चार्ट, रेखांकन, तालिकाओं, डेटा पर्याप्तता आदि) – कक्षा X स्तर) : इसका उद्देश्य कैंडीडेट की गणित और न्यूमेरिकल क्षमता की जांच करना होता है। इसमें  दसवीं क्लास के स्तर तक के मैथ्स के प्रश्न पूछे जाते हैं। 

नोट : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पेपर – 2  एक अर्हक (qualifying) पेपर होता है, जिसमें न्यूनतम अर्हक (qualifying) अंक 33% होते हैं। कैंडीडेट को UPSC प्रारंभिक परीक्षा की दोनों परीक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य है। दोनों पेपरों में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आपको अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।

ऐसे ही एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहें Leverage Edu के साथ 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*