NEET UG 2023: एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, जानें फॉर्म करेक्शन से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
NEET UG 2023 application form creation window aaj ho jayegi band jaane forum creation se sambndhit sabhi ahem jankariya

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज 10 अप्रैल को NEET UG 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने फॉर्म रात 11:50 बजे तक neet.nta.nic.in पर एडिट कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन फॉर्म में अतिरिक्त सुधारों के लिए एडिशनल फीस पेमेंट भी करना पड़ सकता है। 

NTA द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो क्लोज होने के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार की करेक्शन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। कैंडिडेट्स करेक्शन विंडो के दौरान अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, परमानेंट और लोकल एड्रेस नहीं चेंज कर सकते हैं।

जो कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में जेंडर, केटेगरी या PwD केटेगरी में करेक्शन करना चाहते है, तो उन कैंडिडेट्स को अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा।   

यह भी पढ़ें – NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

NEET UG 2023: एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो में चेंजेस कैसे करें

यहां NEET UG की करेक्शन विंडो में एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन से संबंधित कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं के द्वारा बताया गया हैं:-

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं। 
2. होमपेज पर दिए गए करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें। 
3. कैंडिडेट्स को अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। 
4. इसके बाद कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक करेक्शन कर सकते है। 
5. अब आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म सेव करके सब्मिट करें। 

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

यह भी पढ़ें – NEET PG 2023: कैंडिडेट्स को NEET PG कॉउंसलिंग के लिए इन जरुरी डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत, जानें कॉउंसलिंग से संबंधित सभी अहम जानकारियां

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*