How Many Students Appeared For NEET 2023: जानिए NEET UG 2023 एग्जाम में कितने स्टूडेंट्स उपस्थित हुए?

1 minute read
जानिए NEET UG 2023 एग्जाम में कितने स्टूडेंट्स उपस्थित हुए?

इस वर्ष 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने NEET UG एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में सीमित सीटों के लिए लाखों कैंडिडेट्स हर वर्ष NEET का कॉम्पिटिटिव एग्जाम देते हैं। इस वर्ष यह एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया गया था। यह एग्जाम भारत के (मणिपुर राज्य को छोड़कर) 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था।

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे की थी। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कंडक्ट किया गया। 

हालांकि इस समय एक सटीक संख्या निर्धारित करना असंभव है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, NEET 2023 में उपस्थित कैंडिडेट्स की कुल संख्या लगभग 2,024,390 है। जिसके अनुसार लगभग 97% कैंडिडेट्स ने NEET UG एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज की हैं।

पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुए NEET UG रजिस्ट्रेशन 

NEET UG एग्जाम रजिस्ट्रेशन पिछले वर्ष की तुलना में बहुत ज्यादा रहा। NEET रजिस्ट्रेशन आकड़ों के अनुसार लगभग 21 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.57 लाख से अधिक है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष 11.8 लाख महिला कैंडिडेट्स और 9 लाख पुरुष कैंडिडेट्स ने NEET एग्जाम के लिए आवेदन किया था। जिसमें महिला कैंडिडेट्स की संख्या पुरुष कैंडिडेट्स की तुलना में 2.8 लाख अधिक रही। इससे मेडिकल क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती रूचि का भी अनुमान लगाया जा सकता हैं। 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS, BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। हालांकि अब जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

भारत के इन राज्यों से हुए अधिक NEET UG रजिस्ट्रेशन 

भारत के राज्यवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिकतम रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र (2.77 लाख) और उत्तर प्रदेश (2.73 लाख) में हुए। इनके अलावा  राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों ने भी एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन के आकड़े को पार किया। 

NEET UG 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*