कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
कर्नाटक के मुख्यमंत्री

कर्नाटक राज्य का गठन 1956 में हुआ था। इस राज्य को पहले लोग मैसूर के नाम से जानते थे। 1973 में मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया। कर्नाटक में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक में अब तक 23 मुख्यमंत्री हो चुके हैं। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें और लोकसभा की 28 सीटें हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल प्रमुख वक्ता होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। हमारे भारत के संविधान में अनुच्छेद 164 में बताया गया कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में केवल एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा नियुक्त किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक MLA होते हैं। ऐसा माना जाता है चीफ मिनिस्टर राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां पर आपको कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

मुख्यमंत्री कार्यकाल
केसी रेड्डी25.10.1947 से 30.03.1952 तक
के. हनुमंतया30.03.1952 से 19.8.1956 तक
कादिलाल मंजपा19.8.1956 से 31.10.1956 तक
एस निजालिंगप्पा1.11.1956 से 16.5.1958 तक
बीडी जट्टी16.5.1958 से  9.3.1962 तक
एस आर कांथी14.3.1962 से 20.6.1962 तक
एस निजालिंगप्पा 21.6.1962 से 28.5.1968 तक
वीरेन्द्र पाटील 29.5.1968 से 18.3.1971 तक
राष्ट्रपति शासन19.3.1971 से 20.3.1972 तक
डी देवराज उर्स  20.3.1972 से 31.12.1977 तक
राष्ट्रपति शासन13.12.1977 से 28.2.1978 तक
डी दवराज उर्स28.2.1978 से 7.1.1980 तक
आर गुंडू राव 12.1.1980 से 6.1.1983 तक
रामकृष्ण हेगड़े  10.1.1983 से 29.12.1984 तक
रामकृष्ण हेगड़े 8.3.1985 से 13.2.1986
रामकृष्ण हेगड़े 16.2.1986 से 10.8.1988 तक
एम आर बोम्मई 13.8.1988 से 21.4.1989
राष्ट्रपति शासन21.4.1989 से 30.11.1989 तक
वीरेन्द्र पटेल 30.11.1989 से 10.10.1990 तक
राष्ट्रपति शासन10.10.1990 से 17.10.1990 तक
एस बंगरप्पा17.10.1990 से 19.11.1992 तक
एम वीरप्पा मोइली 19.11.1992 से 11.12.1994 तक
एच डी दैवगौड़ा 11.12.1994 से 31.5.1996
जेएच पटेल31.5.1996 से 7.10.1999 तक
एसएस कृष्णा11.10.1999 से 28.5.2004 तक
धर्म सिंह 28.5.2004 से 28.1.2006 तक
एच डी कुमारस्वामी30.2.2006 से 2.10.2007 तक
राष्ट्रपति शासन9.10.2007 से 11.11.2007 तक
बी एस येदियुरप्पा 12.11.2007 से 19.112007 तक
राष्ट्रपति शासन20.11.2007 से 27.5.2008 तक
बी एस येदियुरप्पा 30.5.2008 से 31.7.2011 तक
डी वी सदांनद गौड़ा 4.8.2011 से 12.7.2012 तक
जगदीश शट्टार 12.7.2012 से 12.5.2012 तक
सिद्धारमैया13.5.2013 से 15.5.2018 तक
बीएस येदियुरप्पा17.5.2018 से 23.5.2018 तक
एचडी कुमार स्वामी23.5.2018 से 23.7.2019 तक
बीएस येदियुरप्पा26.7.2019 से 26.7.2021 तक
बसवराज बोम्मई28.7.2021 से 20.5.2023 तक
सिद्धामैया20 मई 2023 से वर्तमान तक।

कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री केसी रेड्ड थे। केसी रेड्डी क्रांतिकारी थे और उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कई विरोध-प्रदर्शनों में भाग लिया था। 1947 में भारत को आजाद होने के बाद वह मैसूर राज्य में जिम्मेदार राज्य सरकार की मांग करने वाले साथ मैसूर चलो आंदोलन में सबसे आगे थे। 25 अक्टूबर 1947 को वह पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 

कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। सिद्धारमैया ने पहली बार 1983 में भारतीय लोकदल के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। ये कन्नड़ कवलू समिति के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। साल 2013 से 2018 में भी उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा दी थी। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता है? 

सीएम बनने के लिए भारत के संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता MLA  बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होना आवश्यक है। और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपको विधानसभा का सदस्य होना आश्यक होता है।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री के कार्यकाल की अवधि 5 वर्ष तक की होती है इसे भारत संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल सीएम की नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है? 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य जानेंगेः

  • सीएम राज्य के कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य मंत्रियों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • सीएम सभी मंत्रियों की गतिविधयों की निगरानी करता है। 
  • सरकार के खिलाफ रहने वाले मंत्रियों को हटाना।
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना।
  • मिनिस्टर की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- केसी रेड्डी।

2- कर्नाटक के तीसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- बीडी जट्टी।

3- कर्नाटक में सबसे कम समय तक सीएम पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- बीएस येदियुरप्पा यह सिर्फ ढाई दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 

4- कर्नाटक में सबसे ज्यादा समय के सीएम पद पर रहने रहने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- डी देव राज उर्स। 

5- कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- सिद्धारमैया। 

6- किस मुख्यमंत्री नें कर्नाटक में युवा निधि योजना शुरू की थी?

उत्तर- सिद्धारमैया।

7- कर्नाटक के वर्तमान में उप मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- डीके. शिवकुमार। 

8- कर्नाटक के आठवें मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- वीरेन्द्र पाटिल।

9- कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- सिद्धारमैया।

10- कर्नाटक के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- के हनुमंतया।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

कर्नाटक राज्य का गठन कब हुआ था?

1956 में।

कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

सिद्धरमैया।

कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

केसी रेड्डी।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*