कैसे करें UPSC एग्जाम के लिए आखिरी महीने में तैयारी, जानिए कुछ टॉप टिप्स

1 minute read

UPSC भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे मुश्किल एग्ज़ाम्स में से एक है। हर साल लाखों कैंडीडेट्स UPSC के लिए अपलाई करते हैं लेकिन उनमें से लगभग हज़ार के आसपास ही इस एगजाम को पूरी तरह से पास कर पाते हैं। UPSC का एग्जाम पास करने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। पूरी साल स्टूडेंट्स इसकी पढ़ाई में जुटे रहते हैं। पूरी साल पढ़ाई करना तो ठीक है लेकिन कोई यह नहीं जानता कि UPSC के लिए आखिरी महीने में कैसे तैयारी करें। यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप UPSC के एग्जाम से एक महीने पहले खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं। 

UPSC एग्जाम की तैयारी के लिए आखिरी महीने में आज़माएं ये टॉप टिप्स 

  • सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर करें : UPSC एग्जाम से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को एक बार फिर से ज़रूर कवर कर लें। एक बार सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर कर लिया है या नहीं। 
  • अच्छे से रिवीजन करें  : UPSC के एग्जाम की तैयारी के लिए पढ़ाई जितनी ज़रूरी है उतना ही ज़रूरी रिवीजन भी है। UPSC एग्जाम से एक महीने पहले जो आपने अब तक पढ़ा है उसे एक बार अच्छे से ज़रूर रिवाइज़ कर लें। 
  • वन लाइनर नोट्स बनाएं : UPSC एग्जाम से एक महीने पहले बेहतर तरीके से तैयारी करने के लिए आप वन लाइनर नोट्स बना सकते हैं। ये नोट्स UPSC एग्जाम से एक महीने पहले बहुत काम आएंगे। इनकी मदद से ज़रूरी टॉपिक्स को याद रखने में आसानी होगी। 
  • रोज एक मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें : रोज एक मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें। यह आपको UPSC की परीक्षा के लिए तैयार तो करेगा ही, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। 
  • शांत रहें और फोकस बनाएं रखें : UPSC एग्जाम से एक महीने पहले यह बहुत ज़रूरी है कि आप अपना फोकस बनाए रखें और शांत रहें। बेकार में एग्जाम के बारे में सोचकर घबराएँ नहीं। इससे आपका ध्यान एग्जाम की तैयारी से हट जाएगा। 
  • पॉजीटिव रहें : आप खुद को हमेशा पॉजीटिव रखें। नेगेटिव बातों से दूर रहें। ज्यादा सोचने से आपको घबराहट होगी और यह UPSC एग्जाम की तैयारी में आपके लिए परेशानी खड़ी होगी। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Leverage Edu के साथ 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*