UPSC 2023 : कल पूरे देश में आयोजित की गई सिविल सर्विसेस मेंस की परीक्षा,जानिए किन विषयों पर पूछे गए निबंध 

1 minute read
UPSC 2023 : kal pure desh mein ayojit ki gai civil services pariksha janiye kin vishayo par puche gaye nibandh

कल यानी 15.9.2023 को UPSC सिविल सर्विसेस मेंस 2023 की परीक्षा पूरे देश में आयोजित की गई। यह परीक्षा 24 सितम्बर तक अलग अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। UPSC मेंस परीक्षा में निबंध के पेपर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि UPSC मेंस के एग्जाम में पूछे गए निबंध टॉपिक्स पर अन्य परीक्षाओं में भी निबंध लिखने के लिए पूछ लिया जाता है। इसलिए इन निबंध टॉपिक्स के बारे में जान लेना बहुत ही फायदेमंद होता है।  यहाँ कल UPSC मेंस की परीक्षा में पूछे गए निबंध के विषयों के बारे में बताया जा रहा है।  

UPSC 2023 : UPSC निबंध पेपर का पैटर्न 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के पैटर्न के बारे में बताया जा रहा है : 

  • UPSC मेंस एग्जाम के निबंध पेपर में दो सेक्शन (सेक्शन A औऱ सेक्शन B) होते हैं।  
  • प्रत्येक खंड में निबंध की चार चार च्वाइस दी होती हैं। 
  • प्रत्येक सेक्शन में से किसी एक विषय पर निबंध लिखना होता है। 
  •  प्रत्येक निबंध 125 मार्क्स का होता है।  
  • निबंध का पेपर कुल 250 मार्क्स का होता है।  
  • निबंध के लिए UPSC द्वारा शब्द सीमा 1000 से 1200 शब्दों के बीच में निर्धारित की गई है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम 2023 में निबंध पेपर में पूछे गए विषय 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम 2023 में पूछे गए विषयों के बारे में बताया जा रहा है : 

सेक्शन A 

  1. चिंतन एक तरह का खेल है, यह तब तक आरम्भ नहीं होता, जब एक विरोधी पक्ष न हो।  
  2. दूरदर्शी निर्णय तभी लिए जाते हैं, जब अंतर्ज्ञान और तर्क का परस्पर मेल होता है।  
  3. सभी भटकने वाले गुम नहीं होते हैं।  
  4. रचनात्मकता की प्रेरणा लौकिकता में चमत्कार ढूंढने के प्रयास से उपजती है।  

सेक्शन B 

  1. लड़कियां बंदिशों के तथा लड़के अपेक्षा के बोझ के तले दबे हुए होते हैं – दोनों ही समान रूप से हानिकारक व्यवस्थाएं हैं।  
  2. गणित ज्ञान का संगीत है। 
  3. जिस समाज में अधिक न्याय होता है, उस समाज में दान की कम आवश्यकता होती है।  
  4. शिक्षा वह है जो विद्यालय में सीखी गई बातों को भूल जाने के बाद भी शेष रह जाती है।  

दो शिफ्टों में आयोजित की गई UPSC मेंस एग्जाम 2023 की परीक्षा 

UPSC द्वारा UPSC मेंस एग्जाम 2023 की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है।  

  • पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है। 
  • दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होता है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

इन तिथियों पर आयोजित की जाएगी UPSC मेंस 2023 की परीक्षा 

UPSC मेंस 2023 की परीक्षा अलग अलग तिथियों पर आयोजित की जानी है। UPSC द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक सितम्बर की 15, 16, 17, 23, और 24 तारीख को आयोजित की जाएगी।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 16 September – भेल के कर्मचारियों को दिया गया था विश्वकर्मा पुरस्कार, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*